अरब देशों का रक्षक बनेगा पाकिस्तान... सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते पर बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट, भारत और इजरायल को संदेश

Updated on 19-09-2025 01:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए पारस्परिक रक्षा समझौते ने पश्चिम से लेकर एशियाई रक्षा विश्लेषकों में हलचल मचा दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार देर शाम रियाद में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर भी मौजूद रहे, जिन्हें इसके पीछ का सूत्रधार माना जा रहा है। यह समझौता दोनों दीर्घकालिक सहयोगियों के बीच अब तक की सबसे मजबूत सुरक्षा प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके अनुसार किसी भी देश पर हमला, दोनों देशों के खिलाफ आक्रमण माना जाएगा।

पाकिस्तान बनेगा खाड़ी देशों का रक्षक

समझौते को लेकर पाकिस्तानी रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि यह खाड़ी के सुरक्षा मानचित्र को नया रूप देने वाला है। विदेश नीति विश्लेषक उजैर यूनुस ने द न्यूज से बातचीत में कहा कि इस समझौते के साथ पाकिस्तान आने वाले वर्षों में अरब प्रायद्वीप के सुरक्षा प्रदाता के रूप में स्थापित हो जाएगा। यूनुस ने कहा कि यह कदम निश्चित रू से दोहा पर हुए हालिया हमले से प्रेरित है। इजरायली हमने के खाड़ी देशों को अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं पर नए सिरे से सोचने को मजबूर किया है।

अमेरिका पर अरब देशों का घटता भरोसा

पूर्व पाकिस्तानी राजदूत तौकीर हुसैन ने इस समझौते के साथ ही इसकी टाइमिंग को भी महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दोहा शिखर सम्मेलन के बाद यह पाकिस्तान-सऊदी समझौता दिखाता है कि खाड़ी देश केवल खोखली बयानबाजी पर निर्भर नहीं है, बल्कि ठोस कार्रवाई की ओर भी इशारा कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते को सऊदी का पहला कदम बताया और कहा कि इसके आगे भी विकास होंगे। इसमें चीन से संबंधों में मजबूती और ईरान से तनाव कम करना हो सकता है। हुसैन ने कहा कि यह साफ है कि अमेरिका की सुरक्षा गारंटी में अरबों का विश्वास पूरी तरह से कम हो गया है।

भारत और इजरायल के लिए बताया संदेश

दूसरे पाकिस्तानी एक्सपर्ट भी इसे बड़े बदलाव के रूप में देखते हैं। जावीद हुसैन 1997 से 2003 तक ईरान में पाकिस्तान के राजदूत रहे हैं। हुसैन ने समझौते के विशेष प्रावधान का उल्लेख किया जिसके अनुसार एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। उनका कहना है कि यह भारत या इजरायल जैसे देशों को एक स्पष्ट संदेश देगा और उन्हें पाकिस्तान या सऊदी अरब के खिलाफ कोई भी आक्रामक कदम उठाने की हिम्मत करने से रोकेगा।

अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ हुमा बुकाई ने जियो टीवी पर कहा कि यह रक्षा समझौता क्षेत्रीय भू-राजनीति को नया रूप दे सकता है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि यह दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व के शक्ति समीकरण को प्रभावित करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.