इजरायल के खिलाफ मुस्लिम उम्‍मा की रक्षा के लिए परमाणु बम से लैस पाकिस्‍तानी सेना तैयार, इशाक डार ने कतर से दी गीदड़भभकी

Updated on 16-09-2025 02:52 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि इस्लामिक देशों की रक्षा के लिए परमाणु शक्ति वाला पाकिस्तान तैयार है। उन्होंन अलजजीरा को दिए एक इंटरव्यू में भारत और इजरालय को गीदड़भभकी दी है। इशाक डार ने कहा कि "पाकिस्तान के पास बहुत बड़ी और प्रभावी सशस्त्र सेनाएं हैं जिन्होंने पारंपरिक युद्ध में अपनी क्षमताएं साबित की हैं।" वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर मध्य पूर्व में इजरायली आक्रमण को रोकने के लिए एक संयुक्त निकाय का गठन किया जाता है, तो इस्लामाबाद क्या रुख अपनाएगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लामिक देशों की रक्षा के लिए तैयार है। इशाक डार का ये इंटरव्यू अरब-इस्लामी शिखर सम्मेलन से पहले रिकॉर्ड किया गया था, जो दोहा में हुआ है। इंटरव्यू के दौरान जब इशाक डार से पूछा गया कि क्या गाजा में हस्तक्षेप करने के लिए मध्य पूर्व में संयुक्त राष्ट्र के ढांचे से अलग एक संयुक्त निकाय का गठन एक विकल्प है? तो उन्होंने कहा कि "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अलग एक तंत्र तैयार किया जा सकता है"। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि "उन्होंने उन देशों पर (रूस) बहुत गंभीर प्रतिबंध लगाए हैं जो उनकी बात नहीं सुनते। और यह किसी भी देश के लिए बहुत गंभीर आर्थिक क्षति या दर्द है।"
'परमाण बम वाला पाकिस्तान रक्षा के लिए तैयार'
इशाक डार ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के पास न सिर्फ परमाणु शक्ति है बल्कि उसकी थल सेना, वायु सेना और नौसेना बेहद असरदार और आजमाई हुई है। इशाक डार ने साफ किया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सिर्फ डेटरेंस के लिए हैं और उनका इस्तेमाल करने का इरादा इस्लामाबाद का नहीं है। लेकिन उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई हमारी सीमाओं का उल्लंघन करेगा, चाहे छोटा देश हो या बड़ा, पाकिस्तान जवाब देगा।” हालांकि उन्होंने आगे कहा कि अरब देशों और अरब लीग के बीच हाल ही में हुई बातचीत में "किसी तरह के संयुक्त सुरक्षा बल" के बारे में बातचीत हुई थी। लेकिन उन्होंने कहा कि "क्यों नहीं? इसमें क्या गलत है? उन्हें (एक संयुक्त बल) बनाना चाहिए। और अपनी क्षमता, अपनी ताकत के अनुसार, उन्हें कोई न कोई व्यवस्था बनानी चाहिए। आक्रामकता के लिए नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए, हमलावर को रोकने के लिए, कब्जा करने वाले को रोकने के लिए, किसी ऐसे व्यक्ति को रोकने के लिए जो सुनता ही नहीं।
इशाक डार से जब पूछा गया कि "परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान" इस मामले में क्या करेगा? तो उन्होंने कहा कि "जाहिर है, उम्माह के सदस्य होने के नाते, परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान अपना कर्तव्य निभाएगा।" इसके बाद इशाक डार ने आगे कहा कि "पाकिस्तान परमाणु हथियारों को सिर्फ निवारक उपाय के रूप में देखता है और उनका इस्तेमाल करने का इरादा नहीं रखता। हमारा इसका इस्तेमाल करने का कोई इरादा नहीं है, यह सिर्फ निवारक उपाय है। लेकिन पाकिस्तान के पास एक बहुत बड़ी, जानी-मानी, बहुत प्रभावी सेना, बहुत प्रभावी वायु सेना, बहुत प्रभावी नौसेना है... हमने साबित कर दिया है कि अगर चुनौती दी जाए तो हम पारंपरिक तौर पर भी अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा सकते हैं।"
इसके बाद जब उनसे पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारने के अमेरिकी हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि "हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं होने देंगे, चाहे वह कोई भी करे, चाहे वह सबसे छोटा देश हो या सबसे बड़ा। हम जवाब देंगे। लेकिन मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि अमेरिका या कोई अन्य देश ऐसा क्यों करेगा।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.