पाकिस्तानी नेता फवाद बोले- मोदी को हराना ही होगा:इससे भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरेंगे

Updated on 30-05-2024 12:19 PM

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी लगातार भारत के चुनाव पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत में हो रहे आम चुनाव में नरेंद्र मोदी हार जाएं।

फवाद ने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई यह चाहता है कि नरेंद्र मोदी हार जाएं। भारत पाकिस्तान के रिश्ते तभी सुधरेंगे, जब दोनों देशों में अतिवाद कम होगा। पाकिस्तान के आम लोगों में भारत के लिए नफरत नहीं है, लेकिन भारत में RSS और BJP लगातार पाकिस्तान के लिए लोगों के दिलों में नफरत भर रहा है। यह किसी भी तरह से दोनों देशों के आम लोगों के लिए अच्छा नहीं है।

फवाद ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की सोच कट्टरपंथी है। उनकी शिकस्त होना बहुत जरूरी है। जो भी उनको हराएगा चाहे वे राहुल हों, केजरीवाल हों या ममता बनर्जी हों, उसके साथ हमारी शुभकामनाएं हैं।

फवाद चौधरी के बयान के दो पॉइंट्स…

1. RSS-BJP मुसलमानों के लिए नफरत फैला रहे
फवाद चौधरी ने आगे कहा कि RSS और BJP जो नफरत मुसलमानों के लिए फैला रहा है। ऐसे में हमारा फर्ज है कि इनको रोकने वाले लोगों की जीत की दुआ करें। ये लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के लोग भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। ये अपने लोगों को नासमझ सोच रहे हैं। भारतीय मतदाता क्या नहीं जानता है कि उनका फायदा कट्टरपंथ नहीं बल्कि मिल जुलकर रहने में है। भारत का वोटर अपना फायदा और नुकसान जानता है।

2. राहुल गांधी या केजरीवाल को नहीं जानता
चौधरी ने कहा कि वे राहुल गांधी या अरविंद केजरीवाल को नहीं जानते हैं। वे इसलिए इन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस बहुसंख्यकवाद पर भारत बढ़ रहा है, वह पड़ोसी के तौर पर पाकिस्तान के लिए भी ठीक नहीं होगा। ऐसे में मेरी समझ है कि जो भी भारत में कट्टरपंथ से लड़े, उसे हमारा समर्थन होना चाहिए।

मोदी बोले- राहुल-केजरीवाल को PAK से समर्थन चिंता की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की तरफ से राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिल रहे समर्थन पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि ये गंभीर विषय है, इसकी जांच होनी चाहिए। मोदी ने ये बात 27 मई को न्यूज एजेंसी IANS से इंटरव्यू के दौरान कही।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं जिस पद पर हूं, उस लिहाज से मुझे इस विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए। लेकिन मैं आपकी चिंता समझ सकता हूं।'

भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर ट्वीट किए थे। चौधरी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें राहुल गांधी की तारीफ की थी। 

केजरीवाल ने फवाद से कहा- हम सक्षम, अपना देश संभालिए
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 25 मई की सुबह अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसे दोबारा पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा- मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी।

केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा- चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.