पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को चाकू से मारने की धमकी, लंदन में दिनदहाड़े घिरे ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानियों का कैसा व्यवहार?

Updated on 14-11-2024 02:06 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को लंदन में बेइज्जती का सामान करना पड़ा है। एक अज्ञात व्यक्ति ने लंदन ग्राउंड स्टेशन पर उनके साथ धक्का-मुक्की की और 'चाकू से हमला' करने की धमकी दी। जियो न्यूज के मुताबिक मंत्री के करीबियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो असली है और मंत्री को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुष्टि की है कि यह घटना मंगलवार के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास हुई। एक व्यक्ति जिसने ख्वाजा आसिफ का वीडियो बनाया उसने अपशब्द कहे और धमकी दी।

इस घटना को लेकर पाकिस्तान की सरकार कथित तौर पर अलर्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग को ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस से संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर घटना है और इसकी जांच होनी चाहिए। आसिफ एक निजि यात्रा पर लंदन में हैं, जहां उन्होंने पीएमएल-एन अध्यक्ष और पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज से मुलाकात की।

भड़के नवाज शरीफ


ख्वाजा आसिफ के साथ लंदन में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए नवाज ने इस घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को लोगों का पीछा करने के लिए तैयार किया गया है। नवाज ने ख्वाजा आसिफ को लड़ाकू कहते हुए नवाज ने उस व्यक्ति की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि आसिफ ने हमेशा हर मुश्किल का साहस के साथ सामना किया है। यह पहली बार नहीं है कि ब्रिटिश राजधानी में पाकिस्तानी अधिकारियों या राजनीतिक नेताओं को परेशान किया गया है।

पहले भी पाकिस्तानी नेताओं को लोगों ने पकड़ा


हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस काजी फैज ईसान की गाड़ी पर लंदन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (PTI) के समर्थकों की ओर से हमला किया गया था। PTI इमरान खान की पार्टी है। पिछले महीने उनकी गाड़ी को एक समूह ने रोक दिया और उनके साथ मारपीट की थी। इसी तरह अगस्त 2023 में जज हुमायूं दिलावर, जिन्होंने तोशाखाना मामले में पीटीआई अध्यक्ष इमरा खान को सजा सुनाई उनका भी पीटीआई समर्थकों ने पीछा किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.