पाली महोत्सव : तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Updated on 21-01-2026 11:48 AM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के केराझरिया में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा  तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,  ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बताया कि पाली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग को नोडल अधिकारी एवं  एसडीएम पाली   रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट रूप से दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि सौंपे गए कार्यों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पाली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इस हेतु इसकी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।

बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रित कलाकारों के निमंत्रण, उनके आगमन एवं ठहरने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभागीय योजनाओं का स्टॉल, महोत्सव का  प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें तथा महोत्सव को सफल, सुरक्षित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.