पन्नू का राइट हैंड, भारत के खिलाफ जहर... कौन है कनाडा के मंदिर में हुए हमले के केस में गिरफ्तार हुआ इंद्रजीत गोसल

Updated on 10-11-2024 06:40 PM
ओटावा: कनाडा के ब्रैम्पटन में बीते हफ्ते (3 नवंबर) को हिंदू सभा मंदिर में हिंसा हुई थी। मंदिर में हिंसा की तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी भारत में भी काफी चर्चा है और शीर्ष नेताओं ने घटना की निंदा की। हिंसा और मारपीट के इस मामले में जो सबसे अहम चेहरा उभरकर सामने आया है, वो इंद्रजीत गोसल है। ब्रैम्पटन निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत गोसल को ग्रेटर टोरंटो एरिया में मंदिर पर हमले में कनाडा की पुलिस ने आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था।

गोसल को गिरफ्तारी के कुछ देर बाद पील रीजनल पुलिस (पीआरपी) ने शर्तों के तहत रिहा कर दिया। गोसल को ब्रैम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस के सामने पेश होना होगा। टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, गोसल प्रतिबंधित गुट सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) का कॉर्डिनेटर है। उसे कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह कराने वाले सबसे प्रमुख व्यक्ति माना जाता हैं।

गोसल के नाम की चर्चा क्यों?


इंद्रजीत गोसल के बारे में भारत में चर्चा की बड़ी वजह उसका संगठन और पन्नू से रिश्ता है। गोसल का संगठन एसएफजे भारत में बैन है तो उसे एसजेएफ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का लेफ्टिनेंट माना जाता है। पन्नू को भी भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया हुआ है। जून, 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद गोसल को सिख्स फॉर जस्टिस का मुख्य कनाडाई ऑर्गेनाइजर बनाया गया था। निज्जर भी खालिस्तानी आतंकी थी, जिसकी हत्या का आरोप कनाडा सरकार ने बार-बार भारत पर लगाया है।
कनाडाई पुलिस ने कहा था कि गोसल भी उन 13 लोगों में से था, जो खालिस्तान समर्थक होने की वजह से आपराधिक हिंसा का निशाना बना। पुलिस ने उसको चेताया भी था। ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर में हिंसा के मामले में भी एसएफजे ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान गोसल को निशाना बनाया गया, जो उस समय एक कांसुलर शिविर की मेजबानी कर रहा था। इस दौरान टोरंटो स्थित वाणिज्य दूतावास के भारतीय अधिकारी परिसर में मौजूद थे।

गोसल को अपने आक्रामक बयानों के लिए भी जाना जाता है। पिछले महीने गोसल ने कहा था कि खालिस्तान बनाने के लिए मरना भी पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेगा। गोसल ने कहा था कि मौत उसे डराती नहीं है। गोसले की पन्नू के साथ तस्वीरें आती रही हैं तो वह अक्सर खालिस्तानी झंडे के साथ भी दिखता रहा है। भारत विरोधी बयान देना उसकी आदत का हिस्सा है। पन्नू और गोसल दोनों भारत के लिए जहर उगलते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.