छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों का शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे : कलेक्टर

Updated on 26-07-2024 07:47 PM

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आदिवासी विकास कार्यालय की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने छात्रावास आश्रमों के स्वीकृत सीट के अनुसार प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते शत प्रतिशत प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों का शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करने व परीक्षा परिणाम की विकासखंड वार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा सभी छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तायुक्त भोजन, सभी छात्रावासों के खिड़कियों में जाली लगाने, छात्रावास परिसर की साफ-सफाई कराने सहित सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सभी कन्या छात्रावासों में सीसी टीव्ही कैमरा शत प्रतिशत चालू हालत में रहें इसका ध्यान रखें। कलेक्टर ने डेगु, मलेरिया के बचाव के लिए परिसर की श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने एवं जहां पानी का ठहराव है या पानी जमा हो रहा है वहां मिट्टी तेल, इंजन आयल एवं अन्य लार्वा रोधी पदार्थों का छिड़काव करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने चिन्हांकित मृत वन अधिकार पत्र धारकों को फौती नामांतरण पूरा करने के साथ नामांतरण पंजी में दर्ज करते हुए वन अधिकार पत्रों को अभिखित करने के साथ संबंधित विभाग को एक प्रति प्रेषित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने वन अधिकार पट्टा के लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार, वन अधिकार अंतर्गत चिन्‍हांकित ग्रामों में से मॉडल के रूप में विकसित करने कहा। इसके साथ ही बैठक में विभाग में संचालित समस्त योजनाओं का समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने संस्था अंतर्गत समस्त पंजियो का संधारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित समस्त छात्रावास आश्रमों में निवासरत छात्र, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराये जाने, साफ-सफाई बनाए रखने पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त निशा नेताम मंडावी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.