पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली को खुलेआम लताड़ा, कहा- ये कर्म है, आपने इतनी बड़ी रकम सौतेली बेटी से क्यों मांगी?

Updated on 14-11-2024 12:40 PM
'अनुपमा' एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी सौतेली बेटी को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर की चौंकाने वाले आरोप लगाए। अब पिछले दिनों रुपाली ने ईशा पर 50 करोड़ रुपये मानहानि का केस ठोका है। इन सबके बीच अब पायल रोहतगी ने एंट्री मारी है।

रुपाली गांगुली का ये पारिवारिक कलह इन दिनों सुर्खियों में है। रुपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ कुछ चौंकाने वाले दावे किए। ईशा ने कहा कि रुपाली उनके पिता अश्विन वर्मा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रहीं और इसकी वजह से उनकी जिंदगी खराब हो गई। इतना ही नहीं ईशा ने रुपाली पर बॉडी शेमिंग करने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। इन सबके बीच रुपाली ने जहां चुप्पी साधे रखना उचित समझा वहीं ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा कर सबको हैरान कर दिया है। रुपाली के इस एक्शन के खिलाफ पायल रोहतगी ने नाराजगी जाहिर की है।

पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली पर साधा निशाना


पायल रोहतगी ने ईशा के खिलाफ यह कदम उठाने के लिए रुपाली गांगुली की खुलकर आलोचना की है। पायल रोहतगी 'सीआईडी' से लेकर 'बिग बॉस', 'लॉक अप', 'फियर फैक्टर 2' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 1' समेत कई अन्य शो में दिखी हैं। खैर, इस वक्त वो रुपाली के मामलों में बोलने को लेकर चर्चा में हैं।

पायल ने कहा- ये कर्म है


उन्होंने रुपाली के मानहानि मामले की एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए एक नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले से ही शादीशुदा आदमी अश्विन से शादी करके जो काम किया है, उसे 'कर्म' कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अन्य ऑप्शन भी हैं और वह मानहानि के तौर पर इतनी बड़ी रकम की मांग करने के बजाय अदालत में सबूत लेकर मामले को सुलझा सकती थीं। पायल ने रुपाली से आगे पूछा कि क्या वह कंगाल हो गई हैं? उन्होंने सवाल किया कि क्या वह इतने पैसे की कीमत समझती हैं क्या?

कहा- मानहानि के तौर पर इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी?


उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा है, 'तुम्हारा सच जो भी हो रुपाली लेकिन आपने एक ऐसे इंसान से शादी की है जो उस समय शादीशुदा था जब आप उनसे मिली थी। इसे कर्म कहा जाता है जब और जो आपने उनकी पिछली वाइफ के साथ किया। पिछली वाइफ की बेटी के पास अपनी कहानी होगी। बाकी ये अदालत में पता चलेगा अपने सबूत के साथ। लेकिन आपने मानहानि के तौर पर इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी? क्या आप कंगाल हो चुकी हैं? क्या आपको समझ आता है कि सीरियलों में काम करने के बाद 50 करोड़ कमाने का मतलब क्या है?'

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली को मिलती है भारी भरकम फीस


बताते चलें कि टीवी शो 'अनुपमा' ने रुपाली गांगुली को बहुत नाम और प्रसिद्धि दिलाई। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टेलीविजन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें फीस में भारी रकम मिलती है। शो में उनकी भूमिका के लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.