गाजा में शांति बहुत करीब... इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, अच्छी खबर की जल्द जताई उम्मीद

Updated on 26-06-2025 01:29 PM
वॉशिंगटन: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम कराने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान अब गाजा में शांति लाने की ओर है। बुधवार को उन्होंने इस तरफ इशारा करते हुए कहा कि गाजा में इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है और एक नया युद्धविराम प्रयास शुरू हुआ है। ट्रंप ने रिपोर्टर्स से कहा कि 'मुझे लगता है कि गाजा पर बहुत प्रगति हो रही है।' उन्होंने यह भी बताया कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि, 'गाजा बहुत करीब है।' ट्रंप ने उम्मीद जताई कि जल्द ही 'बहुत अच्छी खबर' आ सकती है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को विपक्षी राजनेताओं, गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के रिश्तेदारों और यहां तक कि उनके सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों से युद्ध को खत्म करने के लिए मांगों का सामना करना पड़ रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले के बाद इजरायल ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू हुआ था, जो 20 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जारी है।

हमास ने बातचीत पर दिया अपडेट

इसके पहले मुख्य मध्यस्थ कतर ने मंगलवार को घोषणा की कि वह युद्धविराम के लिए नया प्रयास शुरू करेगा। वहीं, हमास ने बुधवार को बताया कि बातचीत आगे बढ़ गई है। हमास के अधिकारी ताहिर अल-नुनू ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, मिस्र और कतर में हमारे मध्यस्थों के साथ हमारा संवाद बंद नहीं हुआ है और हाल के घंटों में इसमें तेजी आई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए समूह को अभी तक कोई नया प्रस्ताव नहीं मिला है।
वहीं, इजरायली सरकार ने किसी भी नई युद्धविराम वार्ता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और केवल इतना कहा कि गाजा में इजरायली बंधकों को वापस लाने के प्रयास युद्ध के मैदान में और बातचीत के माध्यम से जारी हैं। इजरायल ने अक्टूबर 2023 में भीषण आतंकवादी हमले के बाद हमास को समूल नष्ट करने और बंधकों को बचाने के लिए गाजा में सेना भेजी थी। हमास के हमले में 1219 इजरायलियों की मौत हुई थी, जिसमें अधिकांश नागरिक थे।

इजरायल के 7 सैनिकों की मौत

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के सैन्य अभियान में कम से कम 56,156 लोग अब तक मारे गए हैं। इस बीच मंगलवार को इजरायल के सात सैनिक दक्षिणी गाजा में एक विस्फोट में मारे गए। गाजा में इजरायल के मरने वाले सैनिकों की संख्या 441 हो गई है। सैनिकों के मारे जाने के बाद नेतन्याहू की गठबंधन सरकार में भागीदार अति-रूढ़िवादी यहूदी पार्टी के नेता ने युद्ध की आलोचना की, जो कि दुर्लभ है। बुधवार को इजरायली संसद में एक सुनवाई के दौरान सांसद मोशे गफनी ने कहा, 'मुझे अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि हम वहां क्यों लड़ रहे हैं, जब सैनिक हर समय मारे जा रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.