सेवानिवृत्त होते ही पेंशन अदायगी आदेश हाथों में...

Updated on 03-07-2024 05:18 PM

महासमुंद। सेवानिवृत्ति के तत्काल बाद  कर्मचारियों के खातों में पेंशन प्रकरण के तहत पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) सहित सेवानिवृत्ति सह उपादान (जीपीओ) आदि के निराकरण से कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है और इसे जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ किया गया पहल बताया है। 30 जून को जिले के 6 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए जिन्हें समय सीमा की बैठक में पेंशन प्रकरण से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने फुल-माला, शॉल, श्रीफल से स्वागत किया और स्वस्थ, खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक अपने जीवन के आधे से ज्यादा समय शासकीय सेवा में समर्पित रहते हैं। सेवानिवृत्ति के पश्चात यदि उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान न हो तो पेंशनधारियों को बिना कारण के भटकना पड़ता है। यह अच्छी स्थिति नहीं होती। इसे ध्यान में रखते में हुए सेवानिवृत्ति के तत्काल पश्चात पेंशन प्रकरण देने का प्रयास किया गया है।


 
उल्लेखनीय है कि जिले के शिक्षा विभाग से यादराम साहू प्रधान पाठक, कुंदन लाल औसर प्रधान पाठक, गोविंद प्रसाद, श्रीमती मालती चंद्राकर उच्च श्रेणी शिक्षक, आदिम जाति विकास विभाग से नामित कुमार साहू सहायक ग्रेड 03, पुलिस विभाग से पुकराम बारले सहायक उपनिरीक्षक 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के पश्चात इन्हें पीपीओ, जीपीओ और गणना पत्रक प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुंदन लाल औसर प्रधान पाठक ने कहा 39 वर्ष 4 माह शासकीय सेवा में अपने जीवन के यादगार समय व्यतीत करने के पश्चात हम सेवानिवृत्त हुए हैं। अपने जीवनकाल में पेंशन प्रकरण का इतनी शीघ्रता से निराकरण होते नहीं देखा। उन्होंने कलेक्टर प्रभात मलिक का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील सोच के कारण हमें दो दिन के भीतर पेंशन प्रकरण प्राप्त हो गया।

 
इसी तरह 42 वर्ष और 5 माह सेवा देने के पश्चात यादराम साहू प्रधान पाठक ने भी अतिशीघ्र पेंशन प्रकरण समाधान से बेहद खुश नजर आए। उच्च शिक्षिका श्रीमती मालती चंद्राकर ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान और गौरव का पल है कि कलेक्टर के  हाथों सत्वों का भुगतान संबंधी प्रमाण पत्र दिया गया। यह पहली बार हो रहा है। शिक्षक गोविंद प्रसाद साहू के परिजन भी काफी खुश नजर आए। उन्हेंने कहा कि सामान्यतः सेवानिवृत्ति के पश्चात 3 माह से 6 माह की अवधि के पश्चात ही प्रकरण तैयार हो पाता है और कार्यालयों में भटकना पड़ता है। लेकिन कलेक्टर मलिक की सोच के कारण हमारे प्रकरणों का निपटारा हो पाया। इसी तरह अन्य कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की। जिला कोषालय अधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि विभागों द्वारा सेवानिवृत्त प्रकरण को संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर भेजा जाता है। तीन माह पूर्व ही प्रकरण तैयार कर प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.