रसोई गैस की किल्लत की खबरों से डरे लोग, सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी हुई बुकिंग

Updated on 13-03-2026 12:20 PM

भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश के कई शहरों में गैस एजेंसियां बुकिंग के दो से तीन दिनों के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं कर पा रही हैं।

प्रदेश के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। बढ़ती मांग और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण बुकिंग और डिलीवरी दोनों प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पिछली डिलीवरी के 25 दिनों बाद ही नई बुकिंग स्वीकार की जा रही है, जबकि उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में चार से दस दिन तक का समय लग रहा है।

बुकिंग और डिलीवरी के बीच बढ़ा अंतर

प्रदेश के कई शहरों में गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में कठिनाई महसूस कर रही हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में बुकिंग के बाद चार से पांच दिन में सिलिंडर मिल रहा है, जबकि छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि और अधिक बढ़ गई है। कई एजेंसियों में पिछली डिलीवरी के लगभग 25 दिन बाद ही नई बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं में बेचैनी और असंतोष बढ़ रहा है।

अवैध भंडारण पर कार्रवाई

गैस सिलिंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी और जमाखोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं। इंदौर के न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारकर 66 सिलिंडर जब्त किए। इनमें 24 व्यावसायिक और 42 घरेलू सिलिंडर शामिल हैं। इसके साथ ही गैस रिफिलिंग में उपयोग की जा रही तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी बरामद किए गए। प्रशासन का कहना है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सर्वर और तकनीकी समस्याओं से भी बढ़ी परेशानी

गैस एजेंसियों को तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में मोबाइल एप के माध्यम से गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। मिस्ड कॉल से बुकिंग की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। कंपनियों का कहना है कि अचानक बुकिंग में भारी वृद्धि होने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया है। ग्वालियर में पिछले तीन दिनों से फोन और आफलाइन दोनों तरीकों से बुकिंग प्रभावित रही। जिन उपभोक्ताओं ने आठ मार्च को सिलिंडर बुक किया था, उन्हें अब तक डिलीवरी नहीं मिल सकी है।

छोटे शहरों में ज्यादा खराब स्थिति

  • छोटे शहरों और कस्बों में स्थिति और अधिक गंभीर है। विंध्य और महाकोशल क्षेत्र में गैस की किल्लत का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। रीवा के बिछिया क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान भीड़ ने वाहन को घेर लिया। एजेंसी कर्मचारियों ने सिलिंडर लूटने का आरोप लगाया, हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिनती में केवल एक सिलिंडर कम पाया गया।
  • सीधी जिले में तो होम डिलीवरी की व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गई है। कटनी और अनूपपुर में भी किल्लत की अफवाह के चलते गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है। अनूपपुर में संकट के कारण उज्ज्वला योजना के कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

शादी-विवाह और होटल व्यवसाय पर असर

गैस आपूर्ति में बाधा का असर अब सामाजिक कार्यक्रमों और होटल व्यवसाय पर भी पड़ने लगा है। 14 मार्च तक कई विवाह मुहूर्त होने के कारण मांग बढ़ गई है। कई परिवारों को शादी समारोह के भोजन के मेन्यू को छोटा करना पड़ रहा है। कई होटल और रेस्टोरेंट गैस के विकल्प के रूप में कोयला, लकड़ी, भट्टी और इंडक्शन का उपयोग करने लगे हैं। कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में ही भोजन तैयार किया जा रहा है।

राजधानी में खुले मैदान से सिलिंडर वितरण

भोपाल में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा बाधित होने के कारण कई एजेंसी संचालकों ने खुले मैदानों में सिलिंडर वितरण शुरू कर दिया है। सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। आम दिनों में जहां एक एजेंसी प्रतिदिन 200 से 300 सिलिंडर वितरित करती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1500 से 2000 तक पहुंच गई है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को बुकिंग के लगभग दस दिन बाद सिलिंडर मिल पा रहा है।

कंपनियों का दावा: घबराहट से बढ़ी मांग

गैस वितरकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों बुकिंग दोगुनी हो गई है। एचपी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर प्रद्युम्न भदौरिया के अनुसार आम दिनों में लगभग 500 से 600 बुकिंग आती थीं, जबकि इन दिनों रोजाना 1100 से 1200 बुकिंग दर्ज हो रही हैं। इसी कारण एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है।

खाद्य आयुक्त ने किया पर्याप्त आपूर्ति का दावा

  • प्रदेश के खाद्य आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा है कि राज्य में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है। सरकार लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और एलपीजी की अधिक खपत वाली गतिविधियों को नियंत्रित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

  • खाद्य आयुक्त के अनुसार शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थानों को व्यावसायिक एलपीजी उपयोग में छूट जारी रहेगी, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। हालांकि जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के कारण गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     26 February 2026
    महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
     26 February 2026
    उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
     26 February 2026
    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
     26 February 2026
    विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
     26 February 2026
    नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
     26 February 2026
    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
    Advt.