खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का जिम वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, कहा- ये कैसा वर्कआउट है यार

Updated on 14-11-2024 12:44 PM
इन दिनों भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी की जोड़ी खूब चर्चा में है। हाल ही में दोनों का गाना 'लटक जईबS' रिलीज हुआ है और अब दोनों का जिम वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल दोनों जिम में एकसाथ वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

पंजाबी कुड़ी आकांक्षा पुरी इन दिनों भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ खूब नजर आ रही हैं। दोनों का गाना रिलीज होने के बाद से वे खूब साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने के बाद से खेसारी और आकांक्षा पुरी की नजदीकियां सोशल मीडिया पर खूब बढ़ गई है।

अकांक्षा ने कहा- हमारे स्टाइल का लटक जाईब


अकांक्षा पुरी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बॉडीवेट एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अकांक्षा ने कैप्शन में लिखा है, 'हमारे स्टाइल का लटक जाईब।'


लोग बोले- ये कैसा एक्सरसाइज है, अच्छा नहीं लग रहा


लोगों ने कहा है, 'जलवा है आप दोनों का लाजवाब सुपरहि'। एक यूजर ने कहा- सुपर जोड़ी मैम। हालांकि कुछ ने कहा है- ये सब सोशल मीडिया पर मत पोस्ट किया कीजिए। एक और यूजर ने कहा- ये कैसा एक्सरसाइज है, अच्छा नहीं लग रहा।

खेसारी पर काजल राघवानी के आरोप


वहीं हाल ही में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ कई हैरान करने वाले आरोप लगा चुकी हैं। बता दें कि काजल और खेसारी करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और अब दोनों अलग हो चुके हैं। काजल राघवानी ने कहा था, 'मैं मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं। उन्होंने (खेसारी) ये बात जगजाहिर की है कि हम रिलेशन में थे। मैंने 5 साल उनके साथ बिताया। मैंने लोगों के सामने कभी ये नहीं दिखाया और परिवार के चलते मैंने बढ़ावा नहीं दिया। उन्होंने पब्लिक में मुझे बदनाम किया है। मैं चुप रही और मेरी मां ने कहा था कि जाने दो, तुम मेहनत करो, तुम्हें लोग जानते हैं। खेसारी लाल यादव ने मुझसे कहा था कि मैं बहुत जल्द पत्नी से अलग हो जाऊंगा। हम 2 साल में शादी कर लेंगे। जब 2 साल हुए और मैंने शादी के लिए कहा तो उन्होंने कहा था कि बाबू अभी तो करियर स्टार्ट हुआ है, अगर हम लोग शादी कर लेते हैं तो तुम देख रही हो न कलाकार लोगों का करियर डाउन हो जाता है। ऐसे करते-करते पांच साल बीत चुके थे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.