
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान जारी है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को भोपाल के जेल रोड स्थित आईटी पार्क में सांसद आलोक शर्मा ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। शर्मा ने इस मौके पर आंवले का पेड़ लगाया। इसके बाद प्रेम गुरु राकेश चतुर्वेदी, नरेंद्र पांडे, स्थानीय पार्षद सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाए।
इस अवसर पर 101 पौधों का रोपण किया गया और सभी ने संकल्प लिया के इन पेड़ों की हम एक बालक की तरह परवरिश करेंगे ।