पुलिस द्वारा पौधारोपण उनकी पर्यावरण के प्रति दर्शाता है संवदेनशीलता - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Updated on 11-07-2024 05:03 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पूरे देश में जनअभियान का स्वरूप ले लिया है। प्रदेश में 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को जगाने की कोशिश है। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पौधारोपण को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना पुलिस की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। हर्ष का विषय है कि पुलिस जवानों के साथ उनके परिवार भी पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की कार्यवाही और संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशीलता के लिए पुलिस कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य प्रभावी तरीके से करती है, राज्य सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल की 25 वीं बटालियन में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोपा रूद्राक्ष का पौधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया और आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी समय संपूर्ण प्रदेश की पुलिस इकाइयों में एक साथ 1 लाख 25 हजार पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर पुलिस बैंड की धुन के बीच बालिकाओं द्वारा तिलक कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने परिसर में भ्रमण कर पौधरोपण के लिए एकत्र हुए पुलिस जवानों और पुलिस परिवारों के सदस्यों से बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पौधरोपण को माँ से जोड़कर अभियान को आत्मीय बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानवता के मूल गुणों को प्रोत्साहित करते हैं। जंगलों के नष्ट होने और अनियंत्रित प्रदूषण के परिणामस्वरूप कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि हुई है, जिसकी पूर्ति पौधे लगाने से ही हो सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पौधरोपण को माँ से जोड़कर अभियान को सभी के लिए आत्मीय और व्यक्तिगत बनाया है। माँ के नाम पर पौधा लगाना भारतीय संस्कृति को नमन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आहवान के अनुसार सिर्फ पौधा ही नहीं लगाना, अपितु पाँच फीट का होने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी हमें वहन करनी है।

पौधरोपण, पुलिस परिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य की सभी पुलिस इकाइयों में आयोजित "एक पेड़ मां के नाम - वृहद वक्षारोपण" अभियान पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को प्रकृति के अधिक निकट लाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। धरती माँ की रक्षा करने के साथ पौधे लगाकर धरती को परिपोषत करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

तीन वर्षीय विजयांश कुशवाह ने अपनी माँ के साथ लगाया पौधा

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना के निर्देश पर प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में पुलिस जवानों तथा उनके परिजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भोपाल के कार्यक्रम में तीन वर्षीय विजयांश कुशवाह पुलिस की वर्दी में पौधरोपण के लिए अपनी माँ के साथ आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयांश के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उसके साथ पौधा रोपा। इस अवसर पर कई बच्चों ने अपनी माँ के साथ पौधे लगाए, साथ ही कई पुलिसकर्मियों ने भी अपनी माँ की स्मृति में उनकी तस्वीर के साथ पौधरोपण किया। भोपाल सहित प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान को भावुक उत्सव के रूप में मनाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.