“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में ग्राम खारखेड़ी में किया गया पौध-रोपण

Updated on 09-07-2024 12:23 PM

प्रदेश में चलाए जा रहे पौध-रोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्री सुखवीर सिंह और संचालक श्री एस.बी. सिंह के नेतृत्व में उद्यानिकी अमले ने विकासखण्ड फन्दा के ग्राम खारखेड़ी में पौध-रोपण किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह ने कहा है किमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध-रोपण कर वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ पौधे लगाने का अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का समर्थन करते हुये प्रदेश-वासियों को पौध-रोपण करने के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि जब हम "एक पेड़ माँ के नाम" से रोपेगें तो हमारा विशेष रूप से भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति सतर्कता रखेंगें। परिणामतः पौध-रोपण अभियान की सफलता अधिकाधिक होगी। पौध-रोपण अंतर्गत हम फल प्रजातियों का चयन करते हैं, तो इससे दोहरा लाभ होगा। हरियाली, पर्यावरण संतुलन, मृदा-नमी का संरक्षण, जैव-विविधता जैसे वानिकी लाभ के साथ ही फल उत्पादन से रोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। फलों की उपलब्धता बढ़‌ने के साथ संतु‌लित पोषण से स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता की दृष्टि से समाज को बहुआयामी लाभ प्राप्त होगा। उद्यानिकी विभाग सभी नर्सरी में पौध-रोपण का विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणजन को प्रेरित करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.