
सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। पुलिस को मौके से एक फोटो मिला है। उसकी पहचान सोनू परमार के रूप में हुई है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर फोटो बहुप्रसारित कर जानकारी जुटाने में जुटी है। जवान ने पीछा किया तो उसे भी मारा हमले के बाद अनिल घायल अवस्था में एचआर ग्रीन रिसोर्ट में भागा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मदद मांगी। कुछ युवकों ने उन्हें बाम्बे अस्पताल भिजवाया और पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाया।
सिपाही प्रदीप ने बताया कि अनिल पर हमला कर भागे बदमाशों का उसने पीछा किया तो उस पर हमला कर डाला। बदमाशों के पास फालिया जैसा हथियार था। पुलिस को अनिल और प्रदीप के बयानों में संदेह है। फिलहाल अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है।