ड्रग तस्कर अक्सा की पुलिस ने सीडीआर डिटेल निकाली:पांच नंबरों की हुई पहचान, इनसे 28 दिन में 15 से 20 बार बात हुई

Updated on 17-11-2025 12:00 PM

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस की गिरफ्त में आई अक्सा खान की सीडीआर पुलिस को मिल चुकी है। इसमें पुलिस ने ऐसे पांच नंबरों को चिह्नित किया है, जिन पर युवती ने बीते 28 दिन के अंदर 20 बार तक बात की है। इन नंबरों में एक नंबर युवती की मां-दूसरा उसकी बुआ का शामिल है। जबकि दो नंबर दो युवकों के हैं। इसी के साथ पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है कि युवती गोवा में रहने वाले एक डीजे संचालक युवक के संपर्क में थी।

यह युवक पहले भोपाल में ही रहता था। अब पुलिस इन सभी मोबाइल नंबर धारकों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी में है। टीआई डीपी सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह साफ हो चुका है कि अक्सा खान को ड्रग भोपाल के रहने वाले एक युवक ने दिया था। युवक अक्सा की गिरफ्तारी के करीब आठ दिन पहले मुंबई गया था, वहां से सड़क मार्ग के रास्ते ड्रग लेकर लौटा था।

अक्सा ने गिरफ्तारी के पूर्व एक लाउंज में पार्टी की थी। इस पार्टी में उसके करीबी चार युवक और एक युवती शामिल हुई थी। अक्सा की गिरफ्तारी के साथ ही, उसे ड्रग देने वाला दोस्त अंडर ग्राउंड हो गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

भोपाल के पॉश इलाके कोहेफिजा में रहती है युवती

अक्सा खान (25), निवासी एस-2 चित्रांश अपार्टमेंट, बीडीए कॉलोनी, कोहेफिजा को पुलिस ने शुक्रवार की रात को इस्लामी ग्राउंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा था। वह ग्राहक को डिलीवरी देने आई थी। तलाशी लेने पर उसके पास से पर्स के अंदर छोटी-छोटी 8 पारदर्शी पन्नियों में 9 ग्राम MD ड्रग्स (सफेद रंग का बारीक पाउडर) और एक एपल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जब्त माल की कीमत करीब 1.52 लाख रुपए थी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

अक्सा खान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके लोकल नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। महिलाओं पर पुलिस आसानी से शंका नहीं करती, इसी का फायदा उठाकर अक्सा खान अपने दोस्त के कहने पर ड्रग डिलीवरी का काम करती थी। इसके एवज में उसे ड्रग की फ्री खुराक और कुल कमाई का बीस प्रतिशत तक दिया जाता था।

हाई-प्रोफाइल घर से ताल्लुक रखती है अक्सा

आरोपी अक्सा कोहेफिजा के हाई-प्रोफाइल घराने से ताल्लुक रखती है। उसके पिता आजम खान शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित बड़वाई स्पोर्ट्स ग्राउंड का संचालन करते हैं। आसिया बीकॉम से ग्रेजुएट है और शहर के अलग-अलग हुक्का लॉज पर उसका उठना-बैठना है।

पार्टी में पहली बार ली थी ड्रग की खुराक

अक्सा ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल से ड्रग का सेवन कर रही है। मित्र की बर्थडे पार्टी में पहली बार उसे एक दोस्त ने ड्रग दिया। यह पार्टी एक हुक्का लाउंज में ऑर्गनाइज की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.