रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित

Updated on 05-02-2026 12:15 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे नगर निगम के साथ-साथ जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 11 केवी के खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को सुबह 33/11 केवी संभागीय कार्यालय उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी अस्पताल फीडर की सप्लाई बंद की जाएगी।

बिजली सप्लाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान जिला अस्पताल, नगर निगम, टाउन हॉल के सामने का क्षेत्र, अग्रसेन चौक से सुभाष चौक रोड, संजय मार्केट, बालाजी कपड़ा बाजार और अन्नपूर्णा ट्रेडर्स रोड की बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा 33 केवी लाइन के अंतर्गत ग्रैंड मॉल और गैलेक्सी मॉल की सप्लाई भी बंद रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

गर्मी में होती है परेशानी

बताया जा रहा है कि फिलहाल दिन के समय हल्की गर्मी है, इसी वजह से यह कार्य अभी शुरू किया गया है। तेज गर्मी में बिजली के खंभे काफी गर्म हो जाते हैं, जिससे काम करने में कर्मचारियों को परेशानी होती है।

साथ ही बिजली कटौती के कारण आम लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ती है। इसी वजह से गर्मी बढ़ने से पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जा रहा है। फिलहाल तीन फीडरों पर यह काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.