MP में प्रॉपर्टी की नई दरें तय करने की तैयारी... 74 हजार लोकेशन का सर्वे पूरा, 1 अप्रैल से लागू होगी गाइडलाइन

Updated on 11-02-2026 11:27 AM
भोपाल। प्रदेश में प्रॉपर्टी की दरें तय करने के लिए विभिन्न जिलों की करीब 74 हजार लोकेशन का सर्वे राजस्व और पंजीयन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया है। इनके आधार पर ही नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसे जल्द ही जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में चर्चा के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेज दिया जाएगा। वहां से सहमति मिलने के बाद एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में प्रापर्टी की नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

एआइ और सॉफ्टवेयर से हो रहा आकलन

जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब सवा लाख से अधिक लोकेशन हैं, जिनमें से 74 हजार से अधिक लोकेशन पर प्रापर्टी की खरीद-बिक्री की जाती है। इन्हीं पर पंजीयन व राजस्व अधिकारियों द्वारा संपदा टू साफ्टवेयर और एआइ सहित अन्य माध्यमों से सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में पता लगाया जा रहा है कि कितनी लोकेशनों पर वर्तमान दरों से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसी तरह भोपाल की तीन हजार लोकेशन पर सर्वे किया गया है, जिनमें से एक हजार से अधिक पर प्रापर्टी की खरीद-बिक्री की जा रही है।

अधिक दरों पर हुई रजिस्ट्रियों का प्रभाव

इनमें से करीब 500 से अधिक लोकेशन ऐसी हैं, जहां पर वर्तमान दरों से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं। इन लोकेशनों को चिह्नित कर रजिस्ट्रियों का आंकलन कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे नई कलेक्टर गाइडलाइन में प्रापर्टी के दाम तय किए जा सकें। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55 जिलों में 60 हजार स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में करीब 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। इसके लिए भी अधिकारियों ने एआइ सहित अन्य माध्यमों से सर्वे किया था।

जल्द होगी मूल्यांकन समिति की बैठक

पिछले सर्वे में सामने आया था कि उक्त लोकेशनों पर निर्माण कार्य, आवासीय, व्यावसायिक भवन, सड़क आदि का निर्माण करने के साथ ही तय दरों से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि गाइडलाइन का प्रस्ताव बन गया है। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से लगी उन लोकेशनों को शामिल किया गया है, जहां पर तय दर से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। इन्हीं लोकेशन पर दरों में वृद्धि किए जाने की तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर जल्द ही उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

अंतिम निर्णय के लिए शासन के निर्देशों का इंतजार

चर्चा के बाद प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति को भेज दिया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर का कहना है कि सभी जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव बनाने का राजस्व व पंजीयन अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। प्रस्ताव मिलने के बाद उस पर चर्चा की जाएगी और शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.