बैरागढ़ में साई संजय मसंद के सम्मान में निकाली शोभायात्रा, जनेऊ संस्कार कल
Updated on
01-06-2024 11:43 AM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सिंधी समाज के बालकों को जनेऊ पहनाने के उद्देश्य से सुखझील दरबार सेवा ट्रस्ट की ओर से इस बार भी सामूहिक जनेऊ संस्कार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 02 जून, रविवार को प्रमुख धार्मिक गुरु साई संजय मसंद एवं गुरुमाता अनुपमा मसंद के सान्निध्य में होगा। इस आयोजन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को दोनों अहमदाबाद से संत हिरदाराम नगर पहुंचे। इस अवसर पर साई एवं गुरुमाता के सम्मान में साधकों ने बैरागढ़ में शोभायात्रा निकाली। गुलाबी वस्त्र पहने महिला व पुरुष साधकों ने साई के जयकारे लगाते हुए नगर की परिक्रमा की। कपड़ा व्यापारी संघ एवं हेप्पी सेवा ग्रुप सहित अनेक संस्थाओं ने शोभयात्रा का स्वागत किया।
झूलेलाल मंदिर में हुआ समापन
शोभयात्रा का समापन झूलेलाल मंदिर पहुंचकर हुआ। यहां बहिराणा पूजन एवं भजन हुए। एक जून को नामदान कार्यक्रम किया जा रहा है। दो जून को सिंधी समाज के 51 बालकों के उपनयन संस्कार की रस्म अदा की जाएगी। प्रमुख ज्योर्तिविद् पं. जय कुमार शर्मा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह रस्म अदा कराएंगे।
दो दशक से चल रही परंपरा
बैरागढ़ में सामूहिक जनेऊ संस्कार सम्मेलन की शुरूआत दो दशक पहले भारतीय सिंधु सभा ने थी। पहले ग्राम बेहटा स्थित टेंऊराम आश्रम में हर वर्ष सम्मेलन होता था। सिंधी समाज के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को इस आयोजन का इंतजार रहता है। सिंधु सभा इस आयोजन के दौरान बालकों कें स्वजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करती है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…