सवालों पर उठे सवाल:कांग्रेस विधायकों की शिकायत, मानसून सत्र में सवाल बदल दिए... यह विशेषाधिकार का हनन

Updated on 01-12-2025 01:38 PM

विधानसभा का शीत सत्र शुरू होने से पहले सदन में विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर ही सवाल उठ खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के पांच विधायकों ने विधानसभा के मानसून सत्र में उनके द्वारा पूछे गए सवालों का मजमून बदले जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है।

कुछ विधायकों ने तो इसे विशेषाधिकार हनन बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तक की मांग की है। तीन माह पहले लिखे गए यह शिकायती पत्र शीत सत्र से ठीक पहले सामने आने पर विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिन विधायकों ने सवालों का बदले जाने की शिकायत की है, उनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, तराना विधायक महेश परमार शामिल हैं। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान श्योपुर विधायक बाबू जंडैल सिंह ने भी सदन में उनके द्वारा पूछे गए सवाल को बदल दिए जाने का आरोप लगाया था।

विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि कई बार विधायक शब्द सीमा से ज्यादा लंबे सवाल पूछ लेते हैं। ऐसे में अध्यक्ष की अनुमति से उसे छोटा कर दिया जाता है। यदि प्रश्न का उत्तर ज्यादा बड़ा हो रहा है, तो पूरे प्रदेश की जानकारी के बदले केवल एक जिले की जानकारी तक सीमित किया जाता है।

प्रश्न को काटकर छोटा किया जाता है, लेकिन उसकी मूल भावना को ठेस नहीं पहुंचाई जाती। विधानसभा के पूर्व स्पीकर सीतासरन शर्मा का कहना है कि निर्धारित सीमा से ज्यादा लंबे प्रश्नों को छोटा जरूर किया जाता है, लेकिन उनका मूलभाव नहीं बदला जाता।

पांच विधायक और उनके सवाल, जो बदले जाने के आरोप

मानसून सत्र के दौरान चार सवाल पूछे थे, जिनमें प्रदेश स्तर की जानकारी मांगी थी, लेकिन सचिवालय ने उनकी इजाजत के बगैर इसे धार जिले तक सीमित कर दिया। ये विधायकों के विशेषाधिकार का हनन है। 4 अगस्त को इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

- प्रताप ग्रेवाल, विधायक सरदारपुर

उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित प्रश्न में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में फीस निर्धारण की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी थी। लेकिन विस सचिवालय ने प्रश्न में संशोधन कर उसकी मूल भावना को बदल दिया। प्रश्न लेखा समिति के सामने इस मुद्दे को उठाया है। 

-बाला बच्चन, विधायक राजपुर

1 जुलाई 2024 को स्नातक कॉलेजों में सुविधाओं के अभाव को लेकर सवाल किया था। लेकिन उत्तर में उन्हें गलत जानकारी दी गई। दिसंबर 2024 में हुए शीतकालीन सत्र में प्रश्न 673 के जरिए गलत जानकारी पर आपत्ति दर्ज कराई तो उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सदन में स्वीकार किया कि गलत जानकारी दी गई थी। गलती करने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई । 

- जयवर्धन सिंह, विधायक राघौगढ़

शीत सत्र के दौरान 29 जुलाई को लगाए सवाल में लालड़ी बहना योजना में मुरैना जिले से जुड़ी जानकारी मांगी थी, लेकिन सवाल को बदलकर प्रदेश स्तर का कर दिया गया। सवाल की भाषा और भावार्थ भी बदल दिया गया, जिससे प्रश्न का औचित्य ही खत्म हो गया। यह विशेषाधिकार का हनन है। 

-पंकज उपाध्याय, विधायक जौरा

जुलाई 2025 के मानसून सत्र में उज्जैन के कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितता और लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू के मामलों से जुड़ा सवाल लगाया था। सवाल नंबर 345 के बिंदु क्रमांक 2, 3 और 4 को प्रश्नोत्तरी से ही हटा दिया। इन बिंदुओं में भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी। 

- महेश परमार, विधायक तराना



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.