भोपाल में मतदाताओं को जागरूक करने KBC की तर्ज पर हुआ क्विज शो, कलेक्टर ने युवा छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल
Updated on
03-05-2024 11:29 AM
भोपाल। मतदान के वक्त लगाए जाने वाले निशान को क्या कहते हैं..., संविधान के किस अनुच्छेद में मतदान करने की आयु 21 से 18 वर्ष की गई...। कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत 'कौन बनेगा वोटर नंबर वन' फाइनल क्विज प्रतियोगिता में। एमपी नगर के एक मॉल में आयोजित प्रतियोगिता में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भोपाल के सभी मतदाताओं से 07 मई को मतदान कर भोपाल को नंबर वन बनाने की अपील की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
300 छात्रों का चयन किया गया
मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत पिछले एक माह से युवा वोटरों को जागरूक करने के उद्देश्य से कौन बनेगा वाटर नंबर वन का आयोजन भोपाल के विभिन्न महाविद्यालय में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से जागरूक किया गया। इनमें से 300 छात्रों का चयन किया गया, जिन्होंने गुरुवार को फिनाले में भाग लिया। मतदाता जागरूकता से जुड़े हुए सवाल-जवाब कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आडियो विजुअल के माध्यम से पूछा गए। कार्यक्रम में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को आकर्षक इनाम भी दिए गए।
ये रहे विजेता
नीरज शाह - कारपोरेट कालेज (प्रथम)
द्वितीय स्थान पर सूर्यभान सिंह - पटेल केरियर कालेज (द्वितीय)
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…