ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर नस्लभेदी हमला:गालियां दीं, बेहोश होने तक पीटा

Updated on 23-07-2025 01:23 PM

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक भारतीय छात्र पर शनिवार को बेरहमी से हमला किया गया। 'द ऑस्ट्रेलिया टुडे' के रिपोर्ट के मुताबिक चरणप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ कार से शहर के लाइट शो देखने निकला था। इसी दौरान किंटोर एवेन्यू के पास रात 9 बजे कार पार्किंग को लेकर उसकी स्थानीय लोगों से बहस हो गई।

लड़कों ने चरणप्रीत को नस्लीय गालियां दी और उनपर हिंसक हमला किया। चरणप्रीत ने मीडिया को बताया-

QuoteImage

उन्होंने मुझे कहा, इंडियन भाग जा और फिर मुझे लात- घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मैंने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे तब तक मारा जब तक मैं बेहोश नहीं हो गया।

QuoteImage

चरणप्रीत ने कहा- जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो वापस अपने देश लौट जाने का मन करता है। आप अपने शरीर में कुछ भी बदल सकते हैं, लेकिन रंग नहीं बदल सकते।

फिलहाल मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वीडियो- पांच लोगों ने लात-मुक्कों से मारा

इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पांच लोग चरणप्रीत के चेहरे और पेट पर पर मुक्के और लातों से हमला करते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।

हमलावरों के हाथ में नुकीली चीजें भी थीं। हमला करने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर चले गए और चरणप्रीत को बेहोश हालत में छोड़ दिया। चरणप्रीत को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें रॉयल एडिलेड अस्पताल ले जाया, जहां रात भर उनका इलाज हुआ।

पुलिस ने बताया कि एक 20 साल के व्यक्ति को एनफील्ड से गिरफ्तार किया गया है और उस पर हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए जनता से मदद मांगी है।

कई लोग चरणप्रीत के समर्थन में आए

पुलिस के एक प्रवक्ता ने 'द इंडियन सन' को बताया- जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पीड़ित जमीन पर बेहोश पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

इस हमले से एडिलेड के भारतीय समुदाय में गुस्सा है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों और आप्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। चरणप्रीत के समर्थन में कई लोग ऑनलाइन सामने आए हैं और नस्लीय हिंसा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पीटर मालिनौस्कस ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा- नस्लीय हमले पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह हमारे समुदाय के खिलाफ है। ऐसा नहीं होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.