राहुल गांधी को MP में 10 पुश अप की सजा:कांग्रेस जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में लेट पहुंचे थे, कैंप इंचार्ज ने दी पनिशमेंट

Updated on 10-11-2025 12:08 PM

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में राहुल गांधी को 10 पुश अप लगाने की सजा मिली। यह सजा कांग्रेस नेता ने ही उन्हें लेट आने पर दी।

राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में तय समय से लेट पहुंचे थे। इस पर कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के हेड सचिन राव ने कहा- हमारे प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन का पालन न करने पर पनिशमेंट दिया जाता है।

राहुल गांधी ने पूछा कि मेरे लिए क्या तय किया है? तो सचिन राव ने कहा- आपको 10 पुशअप लगाने होंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के सामने दस पुश अप लगाए।

जुजुत्सु करके बताया कैसे पकड़ मजबूत रखें? राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के सामने जुजुत्सु का अभ्यास करते हुए बताया कि अपनी जमीन पर पकड़ कैसे मजबूत होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि आपके पैर मजबूती से जमीन पर रहने चाहिए। यदि जमीन छोड़ दी तो आपकी पकड़ कमजोर हो जाएगी।

राहुल गांधी सत्र में करीब पौने घंटे के संबोधन के बाद जुजुत्सु की ड्रेस पहनकर ट्रेनिंग हॉल में पहुंचे। राहुल ने जुजुत्सु का अभ्यास करके जिला अध्यक्षों को सिखाया कि अगर कोई आदमी आपको मार रहा है तो उसकी तरफ ध्यान मत दीजिए। उसे गले लगाइए।

राहुल ने कहा कि आपकी पकड़ जमीन पर इतनी मजबूत होनी चाहिए कि आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करने वाले का प्रयास असफल हो जाए। राहुल ने 4-4 जिला अध्यक्षों को बुलाकर बताया कि कैसे अपने पैर जमीन पर मजबूत करें।

राहुल बोले- असली ताकत नेताओं की परिक्रमा से नहीं मिलती राहुल गांधी ने कहा कि आपको असली ताकत नेताओं की परिक्रमा से नहीं मिलेगी। आपको ताकत जनता के बीच पकड़ मजबूत करने से मिलेगी।

जिला अध्यक्षों ने कहा- हमें टेंशन कि काम का मूल्यांकन होगा या नहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी से कहा कि हमें यह आशंका रहती है कि हम काम तो कर रहे हैं लेकिन, हमारे काम का मूल्यांकन होगा या नहीं? इस पर राहुल गांधी ने कहा- आप रिपोर्टिंग और इवेल्युएशन की चिंता मत कीजिए। मैं आप लोगों के काम पर खुद नजर रखूंगा। आप अपनी चिंता छोड़िए, सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए। आपकी चिंता हम और पार्टी करेगी।

मेरे खिलाफ बोलने वाले मेरे गुरु हैं राहुल गांधी ने कहा- जो लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं, वो मेरे गुरु हैं। मैं इसकी परवाह ही नहीं करता कि मेरे बारे में कौन क्या बोलता है। ध्यान भटकाने के लिए लोग मेरे बारे में बोलते हैं वैसे यदि आपके बारे में भी बोलें तो इनकी परवाह किए बिना जमीन पर काम करते रहिए। अपनी जमीन मत छोड़ना। कामयाबी आपके कदमों में होगी।

जिला अध्यक्षों के परिवारों से ली जानकारी राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के बच्चों, पत्नी से एक-एक कर चर्चा की। राहुल ने हर परिवार के साथ अलग से ग्रुप फोटो सेशन कराया। उन्होंने जिलाध्यक्षों के बच्चों से पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, फ्यूचर के टारगेट के बारे में पूछा।

एक जिला अध्यक्ष ने कहा- पहली बार ऐसा लग रहा है कि हम किसी राजनीतिक ट्रेनिंग में नहीं बल्कि परिवार के बीच मिलने आए हैं। अब तक ऐसा होता था कि पॉलिटिक्स में सिर्फ हम ही, नेताओं से मिलते थे और सिर्फ काम की बात होती थी। पहली बार परिवार का हालचाल हमारी पार्टी का मुखिया मिलकर पूछ रहा है।

दिग्विजय और शशिकांत सैंथिल ने बताया रोडमैप प्रशिक्षण सत्र के आठवें दिन रविवार को पहला सत्र पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिया। दिग्विजय सिंह ने जिला अध्यक्षों को “वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सांप्रदायिक संगठन और कांग्रेस मिशन 2028” विषय पर संबोधित किया।

दूसरे सत्र में वॉर रूम प्रभारी और सांसद शशिकांत सैंथिल ने पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति को बताया। तीसरे सत्र में राज्यसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने संगठन विस्तार और जन सहयोग के विषय पर अपने विचार रखे।

अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी सशक्त होगा। जब हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं से सीधे जुड़ेगा और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.