राज कपूर की वो फिल्म, जिसमें दिखाया गया उनकी बेटी की शादी का असली वीडियो, दशकों तक अनजान रहे लोग
Updated on
01-01-2026 01:13 PM
फेमस एक्टर और फिल्ममेकर, जिन्होंने पहले एक्टिंग और बाद में फिल्ममेकिंग में कदम रखा, बॉलीवुड के इस धुरंधर ने ऐसी फिल्में बनाईं जो पीढ़ियों से लाखों लोगों के दिलों तक पहुंचीं। रोमांस और सामाजिक मुद्दों के जरिए उन्होंने एक ऐसी सिनेमाई भाषा तैयार किया जिसने भारतीय कहानी कहने की शैली को हमेशा के लिए बदल दिया। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे, यह महान फिल्म निर्माता कोई और नहीं बल्कि राज कपूर थे, जो भारतीय सिनेमा के असली शोमैन थे, जिनका प्रभाव आज भी भारत और विदेशों में महसूस किया जा सकता है। राज कपूर की पर्दे पर और पर्दे के बाहर दोनों जगह की असाधारण उपस्थिति ने बॉलीवुड के स्वर्ण युग को हमेशा के लिए अमर कर दिया।
सिनेमा से परे, उनके निजी जीवन में भी कई पल देखने को मिले, जिनमें से एक उनकी सबसे बड़ी बेटी रितु कपूर की शादी थी। बॉलीवुड की सबसे भव्य और यादगार शादियों में से एक मानी जाने वाली, रितु कपूर और राजन नंदा की शादी सात दिनों तक चली और इसमें राजनीतिक नेताओं, बड़े व्यापारियों और फिल्म जगत की हस्तियों ने शिरकत की।
आंगन नाच और आतिशबाजी वाले सीन्स
यह समारोह इतना निजी था कि कोई भी तस्वीर मीडिया तक नहीं पहुंची, फिर भी यादों के लिए पूरी शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। राज कपूर ने अपने मेहमानों के लिए अपने घर की ओर जाने वाली टूटी हुई सड़क की भी मरम्मत करवाई थी। वे हर छोटी-छोटी बात में एक सच्चे शोमैन थे। लोगों को शायद ही पता था कि इस शादी के कुछ सीन बाद में सिनेमा में जगह पाएंगे, जी हां। राज कपूर ने अपनी सबसे यादगार फिल्मों में से एक में इन सीन्स का इस्तेमाल किया था। दुल्हन के भावुक आंगन डांस और शादी की आतिशबाजी को पर्दे पर इस तरह से दिखाया गया ताकि परंपरा सच्ची लगे।
'प्रेम रोग' में दिखाया गया ऋतु नंदा की शादी का सीन
वह फिल्म 'प्रेम रोग' (1982) थी। पद्मिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर की इस रोमांटिक ड्रामा ने अपनी कहानी, संगीत और एक्टिंग के जरिए दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी। राज कपूर ने रितु की शादी से आतिशबाजी का वीडियो इस्तेमाल किया। दुल्हन मनोरमा (पद्मिनी कोल्हापुरे) को अपने परिवार के आंगन में अपने पति के घर जाने से पहले नाचते हुए दिखाने वाला सीन भी रितु की शादी की रस्मों से प्रेरित था।
'प्रेम रोग' ने समाज की बेड़ियों को तोड़ा
राज कपूर की बनाई फिल्म 'प्रेम रोग' ने भारतीय समाज में विधवापन से जुड़े कलंक को चुनौती दी। यह फिल्म एक ऐसे आदमी की बात कहती है जो एक विधवा से प्यार कर बैठता है और समाज की मान्यताओं और परंपराओं को चुनौती देता है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…