जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर राम चरण ने यूं बरसाया प्यार, क्या खत्म हो गया है दोनों का मनमुटाव?
Updated on
20-05-2024 02:33 PM
राम चरण और जूनियर एटीआर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'जय और वीरू' कहे जाते थे। इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' फिल्म में साथ काम किया था और इसी फिल्म के सेट से इनकी दोस्ती शुरू हुई थी, लेकिन वक्त के साथ इस दोस्ती को बुरी नजर लग गई। इनके रिश्ते में दरार आ गई। मनमुटाव की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं, लेकिन आज जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर राम चरण ने उन्हें विश करके फैंस का दिल भी खुश कर दिया है।
साउथ के फेमस एक्टर Jr Ntr आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त और 'आरआरआर' फिल्म के को-एक्टर राम चरण ने उन्हें बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।
क्यों हुआ था मनमुटाव?
मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि दोनों के बीच तनातनी तब शुरू हुई थी, जब 'RRR' फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस इवेंट में राजामौली के साथ हर जगह सिर्फ राम चरण नजर आए, जबकि जूनियर एनटीआर ने वहां रहकर भी सारे इवेंट्स से लगभग दूरी बना ली थी। इसके बाद भारत लौटने पर जब जश्न मनाया गया, तब उसमें भी जूनियर एनटीआर नदारद थे।
क्या थी मनमुटाव की वजह!
ये कयास लगाए गए कि राजामौली ने जूनियर एनटीआर की जगह राम चरण को ज्यादा तवज्जो दी। हर जगह उन्हें ज्यादा महत्व दिया, जबकि RRR के ब्लॉकबस्टर होने का क्रेडिट दोनों को जाता है। ऐसे में ऑस्कर इवेंट के बाद जूनियर एनटीआर ने सबसे खुद को दूर करके अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, किसी की तरफ से भी इस पर कभी बयान सामने नहीं आया।
RRR फिल्म में साथ किया था कामराम चरण और जूनियर एनटीआर ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' फिल्म में साथ काम किया था। इसमें अजय देवगन और आलिया भट्ट का कैमियो भी था। फिल्म का बजट 550 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1,387.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…