क्रूज़ पर गुरु रंधावा के गाने पर ओरी को गोद में उठाकर नाचने लगे रणवीर सिंह, अंबानी पार्टी में केटी पेरी का जलवा
Updated on
01-06-2024 01:12 PM
देश के रईस बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग से गुरु रंधावा और केटी पेरी के परफॉर्मेंस के लाजवाब वीडियोज़ अब सामने आ गए हैं। इस वक्त अंबानी की क्रूज़ पार्टी ने खूब सुर्खियां बटोर रखी है। मार्च में एक प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था और अब इटली से फ्रांस के बीच समंदर की लहरों पर 5 सितारा सेलिब्रिटी एसेंट नाम के क्रूज पर एक और प्री-वेडिंग पार्टी हुई।
तीन दिनों तक चली इस शानदार पार्टी की कुछ-कुछ झलकियां बाकी लोगों के पास भी सोशल मीडिया के जरिए पहुंची हैं। कुछ सितारों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं तो कुछ झलकियां फैन पेज से भी सामने आई हैं। अब इस पार्टी के फंक्शन की कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें केटी पेरी से लेकर गुरु रंधावा तक के परफॉर्मेंस की लाजवाब झलकियां दिख रही हैं।
गुरु रंधावा के गाने पर ओरी को गोद में लेकर नाचे रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर अंबानी की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें स्टेज पर गुरु रंधावा परफॉर्म करते दिख रहे हैं। रंधावा स्टेज पर 'आज फिर किथे चली है मोरनी बनके' गाते दिख रहे हैं, जिसपर रणवीर सिंह, वीर पहाड़िया और ओरी डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में रंधावा अपना धमाल मचा रहे हैं और उनके गाने पर नाचते हुए रणवीर सिंह ओरी को गोद में उठाकर डांस करने लगते हैं।
केटी पेरी ने दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस
वहीं इसके अलावा एक और मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें कान्स में आतिशबाजी के बीच हॉलीवुड की टॉप सिंगर में से एक केटी पेरी अपना जलवा दिखा रही हैं। बताया गया था कि केटी 31 मई को कान्स में प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने वाली हैं। शुक्रवार शाम को मस्के रेड बॉल में शाम को LA Vite E Viaggio (लाइफ इज अ जर्नी) पार्टी में ये परफॉर्मेंस होनी थी, जिसका नजारा दिल खुश करने वाला है।
बॉलीवुड के तमाम सितारे हुए शामिल
बता दें कि 29 जून से ही चल रही ये पार्टी आज शनिवार 1 जून को दोपहर लंच के प्रोग्राम के साथ खत्म होने जा रही है। इस पार्टी में कई मशहूर सिलेब्रिटीज़ ने हिस्सा लिया, जिसमें सलमान खान से लेकर पूरे परिवार के साथ शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सारा अली खान जैसे तमाम सितारे शामिल हुए।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…