
यह पेपर परीक्षा केंद्र पर ही डाउनलोड कर फोटो कॉपी करवाई जाएगी और विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ केंद्रों पर प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा। वहीं, विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल प्राचार्यों को दी गई है।
स्कूल प्राचार्य विद्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करेंगे। वहीं, भीषण गर्मी से बच्चों, शिक्षकों व अन्य कार्यरत अमले की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शीतल पेयजल की व्यवस्था एवं नियमित अंतराल पर बच्चों को पानी पिलाया जाए। परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस, इलेक्ट्राल पाउडर, ग्लूकोज पाउडर के पैकेट उपलब्ध कराए जाएं, पंखों की व्यवस्था की जाए, स्वास्थ्य संबंधी विषम परिस्थिति होने की स्थिति में निकट के स्वस्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी हो।