आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानिए नया रेट

Updated on 01-05-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: आम चुनावों के बीच सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1745.50 रुपये रह गई है। पहले यह 1764.50 रुपये में मिल रहा था। इस तरह इसकी कीमत में 19 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले एक अप्रैल को यह 30.50 रुपये सस्ता हुआ था। कोलकाता में अब 19 किलो का सिलेंडर 1859 रुपये, मुंबई में 1698.50 रुपये और चेन्नई में 1911.00 रुपये में मिलेगा। घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। 19 किलो के सिलेंडर को हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है। इसकी कीमत में कटौती से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

इससे पहले फरवरी और मार्च में लगातार दो महीने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च को इसकी कीमत 1769.50 रुपये से बढ़ाकर 1795 रुपये कर दी थी। एक फरवरी को इसमें 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जबकि एक जनवरी को इसकी कीमत में 1.50 रुपये की मामूली कटौती की गई थी। 19 किलो वाले सिलेंडर के साथ-साथ एटीएफ यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमत में भी आज से बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 87.86 डॉलर पर है। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 81.25 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

उज्ज्वला योजना

आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है। पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालाना 12 एलपीजी सिलेंडर तक सब्सिडी मिलती है। इस योजना के करीब 10.27 करोड़ लाभार्थी हैं। यह योजना साल 2016 में लागू की गई थी और इसकी अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.