गश खाकर गिरे पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष का निधन, अंतिम संस्कार आज, आधे दिन बंद रहेगा बैरागढ़ बाजार
Updated on
25-05-2024 10:49 AM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में रहने वाले पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी शुक्रवार को बैरागढ़ विश्रामघाट में श्रद्धांजलि देते समय गश खाकर गिर पड़े। वहां मौजूद पंचायत के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें उठाया और तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टर ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 85 वर्ष के थे।
सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी के अनुसार शुक्रवार को मीरादेवी के अंतिम संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार रीझवानी श्रद्धांजलि दे रहे थे। उसी समय उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। संभवत: साइलेंट अटैक आने से उनका निधन हुआ है। रीझवानी मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक भी रहे। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान भी मिले। वह पूज्य सिंधी पंचायत के पांच बार अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह एक बार उपाध्यक्ष और एक बार महासचिव रहे। चेटीचंड के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में वह भगवान झूलेलाल की वेशभूषा में शामिल होते थे।
उनके निधन से सिंधी समाज में शोक की लहर छा गई है। आज दोपहर 12 बजे बैरागढ़ विश्रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीझवानी के सम्मान में शनिवार को दोपहर एक बजे तक बैरागढ़ के व्यापारी बाजार बंद रखेंगे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…