स्कूल में हुड़दंग: विकास तिवारी समेत 3 कांग्रेस नेताओं को कोर्ट ने भेजा जेल...

Updated on 09-07-2024 06:20 PM

रायपुर। राजधानी के एक स्कूल में घुसकर प्रदर्शन और हुड़दंग करने वाले कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी, एनएसयूई प्रभारी हेमंत पाल, महासचिव कुणाल दुबे को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। तीनों नेताओं पर स्कूल के अंदर घुसकर हुड़दंग मचाने और स्टाफ को गाली देने का आरोप है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर तीनों के खिलाफ 8 जून को एफआईआर दर्ज की थी। 9 जुलाई को सुबह तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कृष्णा किड्स स्कूल प्रबंधन ने इन नेताओं पर स्कूल के अंदर जबरदस्ती घुसकर संस्था के खिलाफ नारेबाजी और स्टाफ को गाली देने का आरोप लगाया था।

दरअसल, 6 जून को कृष्णा किड्स एकेडमी में घुसकर हुड़दंग मचाने का आरोप विकास तिवारी, हेमंत पाल, महासचिव कुणाल दुबे पर लगा था। मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन की ओर से 8 जून को राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। आज तीनों नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुये न्यायिक रिमांड पर 1 दिन के लिए जेल भेज दिया है। कल (बुधवार) फिर से तीनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

नीचे पढ़े एफआईआर की कापी
''मैं थाना न्यू राजेन्द्र नगर उपनिरीक्षक के पद पर पदस्य हूं। कि आज दिनांक 08/06/2024 को प्रार्थी संजय त्रिपाठी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया आवेदन का अवलोकन करने पर पाया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता लोगो के द्वारा संस्था कृष्णा किड्स एकेडमी के अंदर जबरदस्ती प्रवेश कर शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी कर वहां के स्टाफ के गाली गलौज करना जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 452, 294, 34 भादवि का पाये जाने से हालत से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी लिखित आवेदन पत्र नकल फैल है प्रति,थाना प्रभारी महोदय, थाना न्यू राजेन्द नगर जिला रायपुर छ०πο विषय- स्कूल में बलात प्रवेश कर गुंडागर्दी करने के संबध में। महोदय, निवेदन है कि मैं सजय त्रिपाठी पिता स्व० अरुणेश त्रिपाठी उम्र 36 साल निवासी सेजबहार हाऊंसिग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर में रहता हूं। जो कि में कृष्णा किड्स एकेडमी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में प्रशासक के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत हूं कि दिनांक 06/06/2024 को संस्था में कार्यरत प्रधान पाठक जया बाकडू, प्यून मोगरा, तुलसी, क्षमा, ओम बाई धुव उपस्थित थे जो अपने अपने कार्य कर रहे थे। मैं संस्था के काम से बाहर गया हुआ था कि दोपहर करीबन 12:50 बजे प्रधान पाठन जया बाकडू ने पोन से जानकारी दी कि एनएसयूआई कार्यकर्ता लोग स्कूल परिसर के अंदर घूसकर नारे बाजी कर रहे है तब मैं अपने संस्था स्कूल में आकर देखा तो एनएसयूआई कार्यकर्ता विकास तिवारी, कुणाल दुबे, हेमंत पाल एवं अन्य कार्यकर्ता लोग स्कूल अंदर घूसकर शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे जिसे में मना किया तो वे लोग मुझे अपशब्द बोलकर गाली गलौच करने लगे तथा उपस्थित महिला स्टाफ के साथ भी गाली गलौच करने लगे। गाली गलौच करने से हमे बहुत बुरा लगा। संस्था प्रमुख आशुतोष त्रिपाठी को उक्त घटना के बारे में अवगत कराया हूं। अतः हमारे स्कूलो में कार्यरत स्टाफ एवं अध्यनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महोदय से निवेदन है कि ऐसे सभी असामाजिक तत्यो के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की जाए।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.