39 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का कमाल जारी, सऊदी लीग के सीजन में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड तोड़ा

Updated on 28-05-2024 05:29 PM
रियाद: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग फुटबॉल सत्र का अंत सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड के साथ किया है। अल नासर की अल इतिहाद पर 4-2 की जीत के दौरान रोनाल्डो ने विजेता टीम की ओर से दो गोल दागे। इसके साथ ही लीग में उनके गोलों की संख्या 35 हो गई। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने अब्दररजाक हमदल्लाह का रिकॉर्ड तोड़ा है। हमदल्लाह ने 2019 में हुई लीग में 34 गोल दागे थे।

चार लीग में टॉप स्कोरर रह चुके

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सीजन सऊदी प्रो लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है जब रोनाल्डो ने किसी लीग के सीजन में सबसे ज्यादा गोल किए हैं। यह चौथी लीग है जिसके सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा गोल किए हैं। स्पेन में होने वाली ला लिगा में रोनाल्डो ने तीन बार सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने का कारनामा किया। इंग्लैंड की प्रीमियर लीग और इटली की सीरी ए में भी वह एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दाग चुके हैं।

दूसरे नंबर पर रही रोनाल्डो की टीम

अल नासर की टीम 82 अंक के साथ लीग में दूसरे स्थान पर रही। टीम स्थानीय दावेदार अल हिलाल से 14 अंक पीछे रही जिसने दो हफ्ते से भी अधिक समय शेष रहते चैंपियनशिप जीत ली थी और सोमवार को सत्र का अंत 34 दौर की लीग में अजेय रहते हुए किया। टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में अल वेहदा को 2-1 से हराया। अल हिलाल की टीम नेमार की गैरमौजूदगी में भी विरोधी टीमों पर आसानी से दबदबा बनाने में सफल रही। नेमार पिछले साल अगस्त में पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़कर इस टीम से जुड़े थे लेकिन अक्टूबर में एसीएल की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.