RSS सदस्य ने बीजेपी IT सेल हेड से माफी मांगी:कहा- पोस्ट में अमित मालवीय को हनीट्रेप में नहीं फंसने की चेतावनी, कांग्रेस के आरोप गलत

Updated on 11-06-2024 01:46 PM

बीजेपी-IT सेल हेड अमित मालवीय पर कांग्रेस ने महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने RSS सदस्य सांतनु सिन्हा की फेसबुक पोस्ट को आधार बनाया था। इस पर अमित मालवीय ने सांतनु को 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था और पोस्ट डिलीट करने के साथ बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।

आज मंगलवार (11 जून) को सांतनु ने अमित मालवीय से जुड़ी पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- मुझे इस बात से बहुत दुख है कि देश की सबसे घटिया और भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अमित मालवीय और भाजपा के खिलाफ नफरत का अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि इस पोस्ट का उद्देश्य मालवीय को बदनाम करना नहीं था, बल्कि यह एक चेतावनी थी कि वे हनी ट्रैप में न फंसें, जिसे सबसे पहले बीजेपी के पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट तथागत रॉय ने उजागर किया था।

मालवीय ने कहा कि अगर मेरी पोस्ट से मालवीय को ठेस पहुंची है और मेरी पार्टी की छवि खराब हुई है तो मैं इसके लिए दिल से दुख व्यक्त करता हूं। हालांकि, सिन्हा ने विवादित पोस्ट को हटाने से इनकार किया है।

कांग्रेस ने अमित पर महिलाओं से यौन शोषण के आरोप लगाए थे
दरअसल, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने 10 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि RSS सदस्य सांतनु सिन्हा ने अमित मालवीय पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सांतनु के मुताबिक, अमित महिलाओं को 5 स्टार होटल ले जाते हैं और उनका शोषण करते हैं।

यही नहीं, अमित ने बंगाल में बीजेपी ऑफिस में भी महिलाओं का यौन शोषण किया। सांतनु बंगाल में भाजपा के पदाधिकारी राहुल सिन्हा के रिश्तेदार हैं। हम भाजपा से बंगाल में महिलाओं के लिए न्याय की मांग करते हैं; चाहे वह हाथरस हो, लखीमपुर हो, हमारे सबसे सम्मानित एथलीट हों या बिलकिस बानो हों, प्रधानमंत्री ने लगातार अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया है।

अब समय आ गया है कि आप महिलाओं के साथ खड़े हों। आप भारत की बेटी के साथ खड़े हों और जब तक आप उनकी दुर्दशा का जवाब नहीं देते, तब तक आपको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

अपराधियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण
सुप्रिया ने आगे कहा था कि अगर आपको आईआईटी-बीएचयू गैंगरेप याद हो और इसमें शामिल तीन लोग - सक्षम पटेल, कुणाल पांडेर और आनंद चौहान, सभी पीएम मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं के बेहद करीबी हैं।

यह एक पैटर्न है, चाहे वह कुलदीप सिंह सेंगर हो, चिन्मयानंद हो, बृजभूषण हो या अंकिता भंडारी के हत्यारे हों, वे सभी नरेंद्र मोदी द्वारा संरक्षित भाजपा नेता हैं। हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री 63 सीटों पर मिली हार से कुछ सबक सीखेंगे। वे विनम्रता सीखेंगे और वे सीखेंगे कि वे लगातार उन लोगों के साथ खड़े नहीं हो सकते जो महिलाओं का शोषण करते हैं।

हमें उम्मीद है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की नई मंत्री महिलाओं की दुर्दशा को देखकर मूकदर्शक नहीं बनेंगी। हमें उम्मीद है कि NCW अपनी आवाज, विवेक और नैतिकता को पहचानेगी और इस मामले का स्वतः संज्ञान लेगी। न्याय तभी हो सकता है जब इस आदमी को उसके अधिकार से हटा दिया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.