रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा का छलका दर्द, रोते हुए बोलीं- मैं उनके पास सुरक्षित महसूस नहीं करती!

Updated on 11-11-2024 12:20 PM
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका दर्द छलका है। उन्होंने ये भी कहा कि वो रुपाली के आसपास सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। इसके अलावा उन्होंने रुपाली के बेटे से माफी भी मांगी है।

Esha Verma ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मैं अब 26 साल की हो गई हूं, लेकिन दर्द और यादें, वे अभी भी मेरे साथ हैं। और भले ही चीजें अतीत में हों, लेकिन यह आपके भविष्य और वर्तमान को प्रभावित करती हैं। मुझे एहसास हुआ कि इन सब से मैं अपने बुलीज (मजाक उड़ाने वालों) के खिलाफ खड़ी हुई। मेरे जीवन में मेरे सच्चे बुलीज। उन्होंने ना सिर्फ मेरी मां को चोट पहुंचाईं, जिन्हें मैं बहुत प्यार करती हूं, बल्कि मुझे भी चोट पहुंचाई।'

ईशा वर्मा अपनी कहानी सुनाते हुए रो पड़ीं


ईशा वर्मा का छलका दर्द


ईशा ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे स्वीकार नहीं करने का ऑप्शन चुना। उन्होंने मुझे छोड़ने, मेरी आलोचना करने और मेरी इनसिक्योरिटी के बारे में बोलना चुना, ताकि मैं अपने बारे में अच्छा महसूस ना करूं। उन्होंने मुझसे कभी भी सार्वजनिक रूप से या पर्सनली माफी नहीं मांगी। जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया, वो मेरे अपने पिता का रिएक्शन था, कैसे उन्होंने मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाना चुना। उन्होंने मुझे उन टिप्पणियों से नहीं बचाया, जो हो रही थीं, ना ही उन्होंने मेरी पूरी लाइफ में मेरी रक्षा की। ये सच में दुखद है।'

ईशा ने रुपाली पर लगाया आरोप


ईशा ने रुपाली गांगुली पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'आपके घाव जो ठीक हो चुके हैं, वे फिर से खुल जाते हैं, खासकर जब आपको उन्हें मीडिया में देखना पड़ता है। मैंने इससे परहेज किया है, लेकिन कभी-कभी यह आपका ध्यान खींच लेता है। और फिर यह बार-बार दर्द देता है, खासकर जब आप झूठ बोलकर अपने चरित्र और करियर को बनाते हैं और किसी और को चोट पहुंचाते हैं। और इसके बारे में एक बार भी दोषी महसूस नहीं किया।'

ईशा ने कही ये बात


वो आगे कहती हैं, 'इसलिए मुझे किसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी, न ही मुझे किसी बदलाव की उम्मीद थी, न ही मुझे बदले में कुछ चाहिए था। लेकिन अपने कार्यों के लिए जवाबदेही लेना और फिर इसे अनदेखा करना जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं, बस यही है। मेरे जीवन के पिछले 24 सालों के लिए यह आपकी प्रतिक्रिया है।'

'मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं...'


उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी को भी पक्ष लेने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रही हूं और मैं किसी को भी किसी भी पक्ष के लिए किसी भी तरह के अपमानजनक शब्द बोलने के लिए भी प्रोत्साहित नहीं कर रही हूं। मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है। मेरे पास कोई भी नहीं है। यह सिर्फ मैं थी जो अपने लिए और अपनी कहानी के लिए बोल रही थी।'

रुपाली के बेटे से मांगी माफी


ईशा ने अश्विन और रुपाली के बेटे रुद्रांश के बारे में भी बात की। वो कहती हैं, 'अगर इस प्रक्रिया से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं। कुछ आर्टिकल में गलत जानकारी दी गई है और मैं इसे ठीक नहीं कर सकती। अगर इससे किसी और को दुख पहुंचा है, खासकर मेरे छोटे भाई को, तो मैं सच में माफ़ी मांगती हूं। मेरा ऐसा कुछ भी इरादा नहीं था और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे उम्मीद है कि पापा तुम्हारे लिए पिता बन रहे हैं, जो वे मेरे और हमारी बहन के लिए नहीं बन सके। लेकिन बात यह है कि मेरा अनुभव तुम दोनों से अलग है।'

साथ में नहीं है एक भी फोटो!


ईशा ने आगे कहा, 'हम तीनों एकसाथ बड़े हुए हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि हम तीनों की एकसाथ एक भी फोटो नहीं है। हमें साथ लाना हमारे पिता की जिम्मेदारी थी, लेकिन इसकी बजाय उन्होंने ऐसा नहीं किया। तुमने (पापा) हमेशा मुझे चुप करा दिया। ना तुमने माफी मांगी और ना ही तुमने मेरी बात सुनी। मैं उनके (रुपाली) आसपास सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। मैंने आपको बताने की कोशिश की, लेकिन आपने मेरी साइड नहीं ली। मैंने सभी को बताया कि मैं बड़ी होकर आपके जैसी बनना चाहती हूं, एक फिल्ममेकर, लेकिन आपने कभी भी इसके लिए मेरा साथ नहीं दिया।'

एक-दूसरे के लायक नहीं हैं रुपाली और अश्विन


ईशा ने आखिरी में कहा कि ये 'बदला' नहीं था। अगर अश्विन ने सिचुएशन को ठीक से संभाला होता तो ये बात इतनी आगे नहीं बढ़ती। उन्होंने ये भी कहा कि अश्विन और रुपाली 'एक-दूसरे' के लायक नहीं हैं। मालूम हो कि रुपाली और अश्विन की शादी साल 2013 में हुई थी। इनका एक बेटा भी है। अश्विन की पिछली शादी से दो बेटियां हैं। 26 साल की ईशा अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती है। उनके मुताबिक, उनकी मां और अश्विन की शादी 1997 में हुई थी। 2008 में वे अलग हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.