रूसी युवाओं में कम हो रही काम वासना, संबंध भी नहीं बना रहे, घबराए पुतिन अब उठा सकते हैं बड़ा कदम

Updated on 09-11-2024 03:36 PM
मास्‍को: रूस की सरकार एक ऐसे मंत्रालय की स्‍थापना करने पर व‍िचार कर रही है जो देश की जनता में कम होती काम वासना और जन्‍मदर में आ रही गिरावट से निपटेगा। रूस यह कदम ऐसे समय पर उठा रहा है जब देश के बड़ी संख्‍या में पुरुष यूक्रेन युद्ध लड़ने के लिए भेज दिए गए हैं। यही नहीं ब्रिटिश मीडिया का दावा है कि यूक्रेन युद्ध में 6 लाख रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसी वजह से रूसी अधिकारी नित नए अनोखे विचार लेकर आ रहे हैं ताकि गिरती जन्‍मदर को कम किया जा सके और रूसी जनता को ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा सके। वहीं रूसी महिलाओं ने इस तरह के आइडिया का कड़ा विरोध किया है।

इससे पहले एक अन्‍य विचार में कहा गया था कि रात को 10 से सुबह 2 बजे के बीच इंटरनेट और लाइट को बंद कर दिया जाए ताकि युवा संबंध बनाएं और बच्‍चे पैदा करें। एक अन्‍य अनोखे आइडिया में कहा गया है कि सरकार महिलाओं को घर पर बच्‍चे पालने और घर के काम करने के लिए पैसे दे। यही नहीं रूस का यह नया मंत्रालय रूसी कपल को उनके पहले डेट पर भारी भरकम पैसा दे। यही नहीं सरकारी पैसे से शादी की रात के लिए होटल में कमरा बुक किया जाए ताकि इससे गर्भधारण को बढ़ावा दिया जाए।

रूसी कपल्‍स को जमकर पैसा दे रही सरकार


मोस्‍कविच मंत्रालय के मुताबिक रूस के सेक्‍स मंत्रालय के इस प्‍लान के खिलाफ अब एक याचिका भी दायर हो गई है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के सनकभरे आइडिया के पीछे कौन है, इसका अभी खुलास नहीं हो पाया है। वहीं रूस के अन्‍य इलाकों में कपल्‍स को बच्‍चे पैदा करने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु एक नया कदम उठाया गया है। खबरोस्‍क इलाके में 18 साल से 23 साल की लड़कियों को बच्‍चे पैदा करने के लिए काफी बड़ी धनराशि दी जा रही है। रूस के अन्‍य इलाकों में भी पहला बच्‍चा होने पर काफी बड़ी धनराशि दी जा रही है।

आलम यह है कि रूस के एक क्षेत्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने मांग की है कि महिलाएं काम करने के दौरान यौन संबंध बनाएं ताकि वे गर्भवती हों। दरअसल, रूस में घटते जन्‍मदर से सरकार की हालत खराब है। इसलिए सरकार चाहती है कि महिलाएं ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करें। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन भी रूसी महिलाओं से अपील कर चुके हैं कि वे ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करें। यूक्रेन युद्ध ने रूस के इस संकट को और ज्‍यादा बढ़ा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.