7 दिन मौत से जूझने के बाद सलीम वास्तिक ने खोली आंखें, बेटे उस्मान ने बताया- कैसी है अब हालत
Updated on
06-03-2026 02:54 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि हमले के सात दिन बाद सलीम को होश आ गया है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलीम अब डॉक्टरों की बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
सामने आए करीब 5 सेकेंड के एक वीडियो में सलीम वास्तिक अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके गले पर ऑपरेशन के टांके दिखाई दे रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। वीडियो में डॉक्टर जब उन्हें नाम लेकर पुकारते हैं तो सलीम आंखें खोलकर देखते हैं। डॉक्टर के कहने पर वह जीभ बाहर निकालते भी नजर आते हैं, जिससे साफ है कि वह आसपास की बातों को समझ पा रहे हैं। ये वीडियो अस्पताल की तरफ से जारी बताया गया है।
पिता अभी भी वेंटिलेटर पर: उस्मान
सलीम के बेटे उस्मान ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि उनके पिता अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर उनको दवाइयों के जरिए कुछ देर के लिए होश में लाए थे जिससे पता लगा सकें कि सलीम वास्तिक की दिमागी की हालत कैसी है। हमले में कहीं दिमाग में तो कोई चोट नहीं आई है? उस्मान ने बताया कि अस्पताल की ओर से उन्हें उनके पिता की कोई वीडियो नहीं दी गई है। उन्होंने भी कहीं और से ये वीडियो देखी।
दोस्त ने जताया AI वीडियो होने का संदेह
वहीं, सलीम वास्तिक के एक दोस्त का कहना है कि जो वीडियो अस्पताल से सामने आई है, उस पर उन्हें शक है। ये वीडियो एआई का इस्तेमाल कर बनाई गई लगती है। इसमें गले में दो जगह टांके दिखाए गए हैं, जबकि सलीम के गले पर एक ही जगह टांके लगे हैं।
48 घंटे के भीतर मारे गए थे गुलफाम और जीशान
आपको बता दें कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने उन पर चाकू और पेपर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। करीब चार मिनट तक चले इस हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में अमरोहा के रहने वाले जीशान और गुलफाम को आरोपी बताया था। 48 घंटों के भीतर अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में दोनों को पुलिस ने मार गिराया था।
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…