पाकिस्तानी परमाणु छतरी के नीचे आया सऊदी अरब, कतर पर इजरायल हमले से खौफ, NATO जैसे समझौते की असल वजह जानें

Updated on 18-09-2025 01:34 PM
रियाद: सऊदी अरब ने बुधवार को परमाणु हथियारों से लैस इस्लामिक मुल्क पाकिस्तान के साथ एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को पश्चिमी देशों के सैन्य गठबंधन NATO की तरह बताया जा रहा है। नाटो की तरह ही सऊदी और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते में कहा गया है कि दोनों में से किसी भी देश के ऊपर हमला दोनों के खिलाफ आक्रमण माना जाएगा। यह समझौता ऐसे समय में किया गया है, जब कतर की राजधानी दोहा में इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी देश डरे हुए हैं और अमेरिका की सुरक्षा गारंटी से उनका भरोसा उठ रहा है।

सऊदी को मिली पाकिस्तान की परमाणु छतरी

इस समझौते के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल के हमले से डरा सऊदी अरब ने पाकिस्तान की परमाणु छतरी (सुरक्षा) पाने के लिए इस पर हस्ताक्षर किए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जब यही सवाल पूछा तो एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने कहा, 'यह एक व्यापक रक्षा समझौता है, जिसमें सभी सैन्य साधन शामिल हैं।' पाकिस्तान ने कहा कि यह समझौता 'दोनों देशों की अपनी सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने की साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।'
फाइनेंशियन टाइम्स ने एक सऊदी अधिकारी के हवाले से बताया कि इस समझौते पर 2-3 साल से चर्चा चल रही थी। हालांकि, इस पर हस्ताक्षर तब गिए गए जब खाड़ी के सुन्नी देश पिछले सप्ताह कतर पर इजरायली हमले से हैरत में हैं। मिडिल ईस्ट आई ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि ट्रंप प्रशासन ने हमले को पहले से मंजूरी दी थी। यही वजह है कि अब खाड़ी के सुन्नी देश अमेरिका पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.