माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव से एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने की भेंट

Updated on 11-07-2024 03:20 PM
राजधानी भोपाल में आज एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर सीएमडी एसईसीएल ने मध्यप्रदेश के कोयलांचल के सर्वोन्मुखी विकास में एसईसीएल की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एसईसीएल परिवार,  सतत आपके मार्गदर्शन व सहयोग का आकांक्षी है । मुलाक़ात के दौरान सीएमडी डॉ मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रदेश की कोयला खदानों द्वारा दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया साथ ही आने वाले समय में खदानों ने उत्पादन बढ़ाने में राज्य शासन से आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा की। 

इसके साथ ही सीएमडी डॉ मिश्रा ने बताया कि एसईसीएल सीएसआर योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश के कोयलांचल के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 
उन्होने बताया कि एसईसीएल सीएसआर परियोजना के तहत डिंडोरी जिले में 1200 छात्रों के लिए एक स्कूल भवन (12वीं कक्षा तक) तथा 100-100 सीटर बालक- बालिका छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिससे जनजाति क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही एसईसीएल ने उमरिया जिले में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास लगाए हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी आधुनिक तकनीक-युक्त शिक्षा का लाभ ले पा रहे हैं। 
“एसईसीएल के सुश्रुत” योजना के माध्यम से एसईसीएल मध्यप्रदेश के कोयलांचल के होनहारों को नीट की निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान कर रहा और डॉक्टर बनने को सपने को साकार करने में मदद कर रहा है।  
प्रदेश के कोयलांचल में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एसईसीएल ने मध्यप्रदेश वन विकास निगम के साथ अगले 5 वर्षों में 12 लाख पौधे लगाने के लिए समझौता भी किया है।   
माननीय मुख्यमंत्री ने एसईसीएल द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की साथ ही प्रदेश में कोयला खनन के क्षेत्र में राज्य शासन की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.