
आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तरी भाग भी काफी गर्म है. सोमवार को भी मौसम गर्म रहेगा और आने वाले सप्ताह में भी यही स्थिति बनी रहेगी।
रेड अलर्ट: रतलाम, धार और राजगढ़ में तेज़ गर्म हवाएं।
ऑरेंज अलर्ट: उज्जैन, इंदौर, भिंड, शिवपुरी, गुना और अन्य।
येलो अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और अन्य।
रविवार को पूरे प्रदेश में राजगढ़ सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया. राजगढ़ से जुड़े शाजापुर जिले में भी भीषण गर्मी रही। शाजापुर में 46.6 डिग्री, पृथ्वीपुर निवाड़ी में 46.5 डिग्री, सागर-गुना में 46.2 डिग्री, खजुराहो-सीहोर में 46 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 43.3 डिग्री, ग्वालियर में 45.6 डिग्री, जबलपुर में 43.4 डिग्री और उज्जैन में 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन, शिवपुरी, नौगांव, खंडवा, दमोह और टीकमगढ़ में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा।