सिंगर सुचित्रा का सनसनीखेज दावा- धनुष और ऐश्वर्या ने दिया एक-दूसरे को धोखा, दोनों के थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
Updated on
14-05-2024 12:32 PM
एक्टर धनुष और रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने साल 2022 में अपनी 18 साल की शादी खत्म करके अलग होने का फैसला किया, और तलाक की अर्जी दी। इससे दोनों के परिवार के साथ-साथ फैंस को भी झटका लगा था। ऐश्वर्या और धनुष के तलाक की वजह भी सामने नहीं आई और दोनों ने इस बारे में कुछ बात भी नहीं की। पर अब सिंगर सुचित्रा ने चौंकाने वाला दावा किया है। सुचित्रा का दावा है कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया। वो एक-दूसरे को चीट कर रहे थे और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर थे।
Suchitra ने यहां तक कहा कि एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे होने के बावजूद Aishwarya और Dhanush दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाते थे। सुचित्रा ने ऐश्वर्या को खराब मां बताया और कहा कि धनुष ही पिता का फर्ज निभा रहे हैं। सिंगर सुचित्रा और धनुष के बीच पिछले कुछ साल से रिश्ते अच्छे नहीं हैं।
सुचित्रा के ऐश्वर्या और धनुष पर सनसनीखेज दावा
सिंगर सुचित्रा ने यूट्यूब चैनल 'कुमुदम' से बातचीत में ऐश्वर्या और धनुष को लेकर कहा, 'ऐश्वर्या, धनुष पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। लेकिन उन्होंने भी पूरी शादी के दौरान यही किया है। यह डबल स्टैंडर्ड नहीं है? ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है, धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। वो ऐसे कपल हैं, जो सिस्टमैटिक तरीके से एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं।'
'शादीशुदा होकर डेट पर जाना नॉर्मल?'
सुचित्रा से जब पूछा गया कि वह किस आधार पर धनुष और ऐश्वर्या पर ऐसा आरोप लगा रही हैं, तो वह बोलीं, 'उनके दोनों के छोटे-मोटे फ्लिंग रहे हैं। उन्होंने बार में बैठकर उस व्यक्ति के साथ ड्रिंक की है, जिसे वो डेट कर रहे हैं। क्या शादीशुदा होकर डेट पर जाना नॉर्मल है?'
'नाना रजनीकांत के पास रहें बच्चे'
सुचित्रा ने आगे कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि ऐश्वर्या के पिता और एक्टर रजनीकांत के साथ रहें, जो बच्चों के नाना हैं। सुचित्रा के इन दावों ने वाकई चौंका दिया है। अब देखना यह होगा कि इन पर ऐश्वर्या या धनुष क्या कहेंगे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…