सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी, ये है रिसेप्शन से लेकर ड्रेस कोड और वेडिंग कार्ड की डिटेल
Updated on
11-06-2024 02:42 PM
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी पर बेशक अभी तक कुछ नहीं कहा है, पर फिल्मी गलियारों में उनकी शादी की तैयारियों और जश्न की खबरें तैर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करेंगे, यह बात भी सामने आ चुकी है। हालांकि, काफी सीक्रेट तरीके से इस शादी की तैयारियां की जा रही हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के ड्रेस कोड से लेकर मेहमानों, वेडिंग वेन्यू और रिसेप्शन तक की डिटेल सामने आई है।
हमारे सहयोगी 'टीओई' के मुताबिक, Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal 23 जून को मुंबई के बस्तियां-एट द टॉप में शादी करेंगे। शादी बेहद इंटिमेट होगी, जिसमें कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद एक ग्रैंड इवेंट और फिर रिसेप्शन होगा, जिसमें फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।
शादी का ड्रेस कोड, वेडिंग कार्ड और रिसेप्शन की डिटेल
एक सोर्स ने बताया कि इस शादी का ड्रेस कोड 'फेस्टिव और फॉर्मल' है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी का जश्न 22 जून को जुहू स्थित उनके घर पर शुरू होगा। 23 जून को शादी होगी और फिर उसी दिन शाम को वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। सोनाक्षी और जहीर इकबाल के वेडिंग कार्ड की डिटेल भी सामने आई है। बताया गया कि यह एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है, जिसपर लिखा है- अफवाहें सच हैं।
इलेक्शन के कारण रुकी थी सोनाक्षी और जहीर की शादी
बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की प्लानिंग पहले हो चुकी थी, लेकिन फैमिली इलेक्शन के बाद इस पर फोकस करना चाहती थी। चूंकि अब सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव जीत गए हैं, तो मौका डबल सेलिब्रेशन का बनता है।
सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी में सलमान का रोल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 2022 में आई फिल्म 'डबल XL' में साथ काम किया था। सोनाक्षी को फिल्मों में सलमान ने लॉन्च किया था। वहीं, जहीर इकबाल की डेब्यू फिल्म 'नोटबुक' को भी सलमान ने ही प्रोड्यूस किया था। जहीर इकबाल और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान की ही एक पार्टी में हुई थी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…