
उधर कार डिवाइडर से उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर सड़क से नीचे जा उतरी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गणेश को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
डंपर की टक्कर से महिला की मौत
ईंटखेड़ी थाना इलाके के ग्राम खजूरी में शनिवार शाम सड़क पार कर रही महिला की डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। ईंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम खजूरी निवासी 38 वर्षीय मुन्नीबाई पत्नी बारेलाल कुशवाहा गृहणी थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह घर के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मुन्नीबाई को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पिछले दिनों मिसरोद थानांतर्गत सड़क हादसे में घायल हुए मंडीदीप निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र रमेश अहिरवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।