टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत:नीदरलैंड के एंगलब्रेक्ट ने लिया शानदार डाइविंग कैच

Updated on 17-06-2024 02:49 PM

टी-20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में इस सीजन का दूसरा 200 पार स्कोर बना। श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 202 का टागरेट दिया।

श्रीलंका के गेंदबाजी के सामने नीदरलैंड 118 रन पर ही ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 83 रन से वर्ल्ड कप की अपनी पहली और आखिरी जीत हासिल की। यह श्रीलंका की टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

इस मैच में शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली। नीदरलैंज के सायब्रांड एंगलब्रेक्ट ने पहले ही ओवर में पथुम निसांका का डाइविंग कैच लिया। 

मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स...

1. सायब्रांड एंगलब्रेक्ट ने लिया डाइविंग कैच
मुकाबले में पहले श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी। नीदरलैंड की ओर से पहला ओवर विव किंग्मा करने आए। ओवर की दूसरी बॉल पर किंग्मा ने पथुम निसांका को बाहर की ओर फुलर लेंथ बॉल फेंकी। इस गेंद पर निसांका ने ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहा। बॉल उनके बल्ले के किनारे से लगकर थर्ड मैन की ओर गई। वहां, फील्डिंग कर रहे एंगलब्रेक्ट दौड़ते हुए आए और डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया।

3. असलंका को मिला जीवनदान, रन आउट होते-होते बचे
चरिथ असलंका रनआउट होते-होते बच गए। 15वें ओवर में टिम प्रिंगल की बॉल पर एंजेलो मैथ्यूज ने उसे पॉइंट के दाई ओर शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़े। इस दौरान उन्होंने देखा की वैन मीकेरन के हाथों में बॉल आई। उन्होंने तुरंत असलंका को ना बोला। असलंका वापस बॉलिंग एंड की ओर दौड़े। फील्डर ने बॉल बॉलिंग एंड पर दी, लेकिन तब तक असलंका डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंच चुके थे।

4. एंगलब्रेक्ट ने बाउंड्री पर छलांग लगाई, 5 रन बचाए
17वें ओवर में टिम प्रिंगल ने एंजेलो मैथ्यूज को फुल-टॉस गेंद फेंकी। मैथ्यूज ने इसे मिड-विकेट की ओर सिक्स के लिए खेला। गेंद जब बाउंड्री के ऊपर से निकल रही थी, तभी एंगलब्रैक्ट ने आकर छलांग लगाई। उन्होंने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए गेंद को एक हाथ वापस बाउंड्री के अंदर फेंक दिया। एंगलब्रैक्ट ने अपनी टीम के लिए पांच रन बचाए।​​​​​​​

5. पथीराना ने आर्यन को बोल्ड किया
श्रीलंका के पेसर मथीशा पथीराना ने आर्यन दत्त को क्लीन बोल्ड कर दिया। 15वें ओवर की पहली बॉल पर पथीराना ने ऑफ स्टंप की लेंथ बॉल की। दत्त लेग साइड के लिए तैयार थे। उन्हें लगा की बॉल लेग साइड की ओर आएगी। वे रनअप के दौरान ही लेग साइड में पोजीशन ले चुके थे, पथिराना ने चालाकी दिखाई और बॉल सीधे ऑफ स्टंप पर टारगेट कर दी। आर्यन क्लीन बोल्ड हो गए।

मैच के रिकॉर्ड्स...

1. टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत
टी-20 वर्ल्ड कप के श्रीलंका के आखिरी लीग मुकाबले में उन्होंने नीदरलैंड को 118 पर ऑलआउट कर दिया। टीम ने 83 रन से मुकाबले जीता। यह श्रीलंका की टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2007 में केन्या को 172 रन से हराया था।

2. टी-20 इंटरनेशनल श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा बार डक बनाने वाले खिलाड़ी बने शनाका
​​​​​​
श्रीलंका के दासुन शनाका को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर लोगन वैन बीक ने आउट किया। शनाका डक पर आउट हुए। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए। वह अब तक खेले 100 मुकाबलों में 11 बार डक पर आउट हो चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.