गांवों से निकलेंगे स्टार्टअप:1000 इन्क्यूबेशन सेंटर खोलेगी सरकार, फेड एक्सपो में पहुंचे जापान, ताइवान व रूस के उद्यमी

Updated on 22-11-2025 12:11 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल्द स्व-सहायता समूह, स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायतें, शासकीय कार्यालय सभी एक स्टार्ट अप प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में 1000 इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित होंगे।

यहां हर क्षेत्र के स्टार्टअप को हर संभव सहायता मिलेगी। प्रोजेक्ट से 10 लाख रोजगार और नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है।

डॉ. मोहन यादव गोविन्दपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फेड एक्सपो-2025 के उद्घाटन में बोल रहे थे। डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और निवेशकों को 5 हजार एकड़ जमीन दी गई है।

यह एक प्रकार से पांच हजार उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण है। उद्योगपतियों से किए सभी वादों को पूरी प्रतिबद्धता से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल की पर्यावरण और माहौल से मिलते-जुलते रूस के सांस्कृतिक शहर स्मोलेन्स्क को हम ट्विन सिटी (सिस्टर्स सिटीज) बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने रूस, ओमान और ताईवान से आए उद्यमियों से कहा कि आप सब इस एक्स्पो में मध्यप्रदेश के आइडिया, कैलिबर और कैपेसिटी को देख ही रहे हैं। फेडरेशन अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि एक्सपो में रूस, ओमान और ताइवान जैसे देश खरीददार बनकर आए हैं।

क्या है एपिक प्रोजेक्ट ? एपिक प्रोजेक्ट गांव और ब्लॉक लेवल से स्टार्ट अप इन्कयूबेशन निकलने की पहल है। छोटी छोटी जगहों से युवाओं से आइडिया लेकर उनसे प्रोटोटाइप डेवलप कराए जाएंगे। इसके बाद उन्हें फंडिंग के लिए वेंचर कैपिटलिस्ट तक ले जाया जाएगा। शनिवार को आयोजन में वेंचर कैपिटलिस्ट आएंगे जो स्टार्ट अप में निवेश के लिए एक हजार करोड़ तक निवेश के लिए तैयार हैं। इनके सामने प्रदेश और बाहर के युवा स्टार्ट अप आइडिया रखेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.