अफगानी कप्तान राशिद की कहानी:रिफ्यूजी कैंप में रहे, यूट्यूब से गेंदबाजी सीखी, अब टी-20 के सुपर स्टार

Updated on 28-06-2024 02:59 PM

अफगानिस्तान की टीम भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में हार गई हो, लेकिन उनके यहां तक के सफर को पूरे क्रिकेट जगत में सराहा जा रहा है। खासकर टीम के कप्तान राशिद खान का नाम इस समय हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर है। उनकी कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को टूर्नामेंट में हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कप्तान राशिद खान का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। उनका बचपन बेहद कठिनाई में बीता। 2001 में अफगानिस्तान में अमेरिका और तालिबान के बीच छिड़े युद्ध ने उनके परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवार अफगानिस्तान छोड़कर पाकिस्तान बॉर्डर के पास रिफ्यूजी कैंप में रहने लगा। उस समय राशिद की उम्र केवल 3 साल थी। हालात सुधरने के बाद परिवार लौटा, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बनी तो पूरा परिवार पाकिस्तान लौट गया। पेशावर की गलियों में खेलते हुए उनका जीवन आगे बढ़ा।

एक बार राशिद को अचानक अंग्रेजी बोलने का जुनून सवार हो गया। मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद उन्होंने 6 महीने तक अंग्रेजी की स्पेशल ट्यूशन ली। इसके बाद खुद इंग्लिश ट्यूशन पढ़ाने लगे।

करियर : 21 साल की उम्र में बने अफगानिस्तान टीम के कप्तान
मात्र 17 साल की उम्र में 2015 में राशिद खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वन-डे और टी 20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद 2018 में उन्होंने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला। 2019 में मात्र 21 साल की उम्र में उन्हें टीम के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) का कप्तान बना दिया गया। हालांकि, इसी साल उन्हें हटाकर असगर अफगान को कप्तानी दे दी गई। राशिद ने अब तक कुल 201 मैचों (टेस्ट, वनडे और टी20) में 269 विकेट लिए हैं। उनके नाम मात्र 53 मैचों में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा राशिद आईपीएल और बीबीएल सहित दुनियाभर की लगभग सभी बड़ी क्रिकेट लीग में खेलते हैं। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें एक बार फिर से टीम का कप्तान बनाया गया है।

शुरुआती जीवन : डॉक्टर बनाना चाहती थीं मां
राशिद खान का जन्म अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में हुआ था। पिता खोदादाद खान टायर व्यवसायी थे। राशिद पढ़ाई में बेहद होशियार थे। उनकी मां का सपना था कि राशिद बड़े होकर डॉक्टर बनें, लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान और अमेरिका के बीच बार-बार होने वाले युद्ध के कारण उन्हें कभी अफगानिस्तान तो कभी पाकिस्तान में रहना पड़ा। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। जब राशिद बड़े हो रहे थे उस समय पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का खुमार लोगों पर छाया हुआ था। उनको देखकर राशिद ने भी वैसी ही बैटिंग और स्पिन सीखी। क्रिकेट के अभ्यास के लिए वे भाइयों के साथ घंटों खेलते। और इस तरह उनका क्रिकेटर बनने का सफर शुरू हुआ। राशिद के 6 भाई और 4 बहनें हैं।

राशिद से जुड़ी कुछ अहम बातें

  • 2020 में ICC ने राशिद खान को दशक का बेस्ट मेंस टी-20 क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया था।
  • राशिद ने बॉलिंग से जुड़े कई गुर यूट्यूब से सीखे हैं। अच्छी कोचिंग की व्यवस्था न होने पर वे पसंदीदा स्पिनर्स की तकनीक वीडियो देखकर सीखते थे।
  • कई पाकिस्तानी और अफगान प्रशंसक उन्हें 'अफगान अफरीदी' भी कहते हैं। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी उनके आदर्श रहे हैं।
  • राशिद पाकिस्तान की घरेलू टीम की ओर से भी खेल चुके हैं। 2013 में पाकिस्तान- अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तान की 'सिबी' टीम की ओर से खेले थे।
  • क्रिकेट के अलावा वे फुटबॉल के जबर्दस्त फैन हैं। एक साक्षात्कार में राशिद ने बताया था कि अगर वे क्रिकेटर नहीं होते तो फुटबॉल में करियर बनाते। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों का बेहद शौक है। सलमान उनके फेवरेट एक्टर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.