सीरिया के चर्च में आत्मघाती हमला, अब तक 22 मौतें:63 घायल

Updated on 23-06-2025 01:59 PM

सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार रात एक भयानक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए। हमला ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट एलियास चर्च में उस समय हुआ जब दर्जनों लोग प्रार्थना में शामिल थे। यह घटना तब हुई जब चर्च के अंदर एक इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा आतंकी घुसा, पहले फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया।

हमला भारतीय समयानुसार रविवार रात को हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर के साथ एक अन्य बंदूकधारी भी था, उसने भी भीड़ पर गोलीबारी की लेकिन विस्फोट नहीं किया। चर्च में उस वक्त लगभग 150 से 350 लोग मौजूद थे। विस्फोट से अंदर की बेंचें बिखर गईं।

सीरियाई सुरक्षाबल हमले की जांच में जुटे हैं और चर्च क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। सरकार ने यह भी कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। नई सरकार HTS (हयात तहरीर अल-शाम) के पूर्व इस्लामिक विद्रोही नेताओं द्वारा संचालित है, जो पहले IS के खिलाफ भी लड़ चुके हैं।

सीरिया में इस्लामिक नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में

हमला ऐसे समय में हुआ जब पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद एक इस्लामिक नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है। नई सरकार की नीतियों के चलते IS फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद समर्थक सैनिकों द्वारा छोड़े गए हथियारों का फायदा उठाकर IS ने खुद को फिर से संगठित किया है।

सरकार बोली- राष्ट्रीय एकता पर हमला

सीरिया के सूचना मंत्री हमजा अल-मुस्तफा ने इस हमले को राष्ट्रीय एकता पर हमला बताया और सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गियर पेडर्सन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और जांच की मांग की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.