भारत की हार के बाद भड़के सुनील गावस्कर? बताई कहां रविंद्र जडेजा से हो गई मिस्टेक

Updated on 15-07-2025 11:53 AM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच काफी ज्यादा रोचक रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को डॉमिनेट भी किया। लेकिन, फिर भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही। इंग्लैंड ने आखिरी दिन बाजी मार ली और 22 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

यह हार टीम इंडिया और उनके चाहने वालों को काफी चुभी होगी। भारत जीत के काफी करीब आ गया था। हालांकि, अब सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो हर हाल में अगले दोनों मैच जीतने होंगे। लॉर्ड्स में हार के बाद भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान भी दिया है।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, '60-70 रन की साझेदारी से अंतर पैदा हो सकता था। भारत ऐसा नहीं कर पाया। जब जो रूट और शोएब बशीर गेंदबाजी कर रहे थे, आप कह सकते हैं कि जडेजा कुछ मौकों का फायदा उठा सकते थे, लेकिन जरूरी नहीं कि वह हवाई शॉट ही खेलें। लेकिन उन्हें (जडेजा को) पूरे अंक दिए जाने चाहिए।'

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में इंग्लैंड ने जो रूट के शतक (104) और ब्राइडन कार्स (56) और जेमी स्मिथ के फिफ्टी के चलते 387 रन बोर्ड पर लगाए। पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोला। इसके बाद टीम इंडिया ने भी पहली इनिंग्स में 387 रन ही बनाए। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई (100)। वहीं ऋषभ पंत (74) और रविंद्र जडेजा (72) ने अर्धशतक ठोका। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया 193 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 170 रन पर सिमट गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.