टी-20 वर्ल्ड कप राहुल द्रविड़ का बतौर कोच आखिरी टूर्नामेंट:बोले- बतौर कोच मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण

Updated on 04-06-2024 12:53 PM

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कंफर्म कर दिया कि टी-20 वर्ल्ड कप उनका हेड कोच के तौर पर यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। उन्होंने इस पद के लिए फिर से आवेदन नहीं किया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पिछले माह इसके लिए आवेदन मंगाए थे।

द्रविड़ ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैंने हेड कोच के अपने कार्यकाल में हर क्षण का लुत्फ लिया है। कोच के तौर पर मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण रहा। वर्ल्ड कप भी अलग नहीं है। यह हेड कोच के रूप में मेरा अंतिम टूर्नामेंट है।' 27 मई को कोच पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख थी।

2021 में हेड कोच बने थे द्रविड़
BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। उनका कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा।

2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना लगभग तय
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर का भारतीय टीम का हेड कोच बनना लगभग तय हो गया है। IPL की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए बताया था कि गंभीर का कोच बनना लगभग तय है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी है। BCCI के नियमों के मुताबिक अगर गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं, तो उन्हें KKR की मेंटरशिप छोड़नी पड़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.