कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों, अस्पतालों के निकट तंबाकु उत्पाद विक्रय पर करें कार्यवाही : कलेक्टर

Updated on 03-06-2024 08:12 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में सोमवार को समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाम आईल उत्पादन के लिए क्षेत्र विस्तार के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार किसानों को प्रोत्साहित कर उन्हें योजना से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि हेतु उन्होंने प्रत्येक गांव के लिए संबंधित उद्यानिकी अधिकारियों को ग्रामवार कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया। इस योजना में बड़े क्लस्टरों के साथ वनाधिकार पट्टा धारियों को जोड़ते हुए एफआरए क्लस्टरों का निर्माण कर उनमें आयल पाम का प्लांटेशन कराने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिले में कुपोषण कम करने हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी को प्रतिदिन समयानुसार खोलने तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार गर्म भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही बाल विवाह के रोकथाम हेतु जिले में लगातार अभियान चलाने हेतु विभागों को निर्देशित किया। ई-श्रम पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनांतर्गत लाभान्वित करने हेतु राशन कार्ड निर्माण के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिये।

आगामी वर्षा ऋतु में जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण कराने हेतु कलेक्टर शिक्षा विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को निर्देशित किया। जिले में कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों, महाविद्यालय, अस्पतालों जैसे संस्थानों के निकट संचालित तम्बाकु उत्पाद विक्रय करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए संस्थानों के निकट ऐसे दुकानों के संचालक को प्रतिबंधित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने मतगणना में कार्यरत अधिकारियों को पूर्ण निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ मतगणना कार्यों के संपादन हेतु निर्देशित करते हुए सभी को समय पर मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, वनामण्डलाधिकारी कोण्डागांव आरके जागड़े सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.