तालिबान ने अफगानिस्तान में इंटरनेट सर्विस बंद की:मोबाइल नेटवर्क भी ठप, अनैतिकता रोकने के लिए फैसला लिया

Updated on 30-09-2025 03:50 PM

तालिबान ने सोमवार से पूरे अफगानिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बंद कर दी हैं। न्यूज वेबसाइट काबुलनाउ के मुताबिक, काबुल, हेरात, मजार-ए-शरीफ और उरुजगान सहित कई शहरों में फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट सर्विस ठप हो गई।

इसके बाद मोबाइल डेटा कुछ टाइम तक तो काम करता रहा, लेकिन सिग्नल टावर बंद होने से वो भी बंद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फैसला अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया है।

इससे पहले कुछ प्रांतों जैसे बल्ख, कंधार, हेलमंद, उरुजगान, और निमरोज में फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क बंद किए गए थे। लेकिन अब ये इंटरनेट बंदी पूरे देश में लागू हो गई, जिसमें मोबाइल नेटवर्क भी शामिल है।

अफगानिस्तान से इंटरनेशनल कॉल करना नामुमकिन

इस ब्लैकआउट की वजह से अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय कॉल का आना-जाना नामुमकिन हो गया है। इससे कई परिवार, व्यवसायी और सहायता संगठन एक दूसरे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

लोकल इंटरनेट प्रोवाइडर्स ने मीडिया से कहा कि ये कार्रवाई तालिबान के आदेश पर हुई है। वहीं, एक साइबर सिक्योरिटी निगरानी संगठन नेटब्लॉक्स ने बताया कि अफगानिस्तान में इंटरनेट कनेक्टिविटी नॉर्मल लेवल के सिर्फ 14% पर है।

लड़कियों की पढ़ाई पर सबसे ज्यादा असर

तालिबान के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और लड़कियों पर पड़ेगा। तालिबान पहले ही लड़कियों के स्कूल और यूनिवर्सिटी जाने पर रोक लगा चुका है। ऐसे में अब उनका ऑनलाइन क्लास करना भी मुश्किल हो जाएगा।

कंधार की एक छात्रा ने लोकल मीडिया को बताया कि बिना वाई-फाई के वह अपनी ऑनलाइन इंग्लिश की क्लास नहीं ले पाएगी। वहीं, एक अन्य लड़की ने कहा- इंटरनेट बंद होने से मेरी कोडिंग और ग्राफिक डिजाइन की पढ़ाई रुक जाएगी।

लोकल बिजनेस को भी नुकसान की आशंका

अफगानिस्तान के लोकल बिजनेस भी इस फैसले से प्रभावित होंगे। मजार-ए-शरीफ में एक ऑनलाइन स्नैक व्यापारी ने कुछ दिन पहले कहा था- 'हम 21वीं सदी में हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि हम पीछे जा रहे हैं। मेरा सारा कारोबार ऑनलाइन है।' बैंकों, पासपोर्ट कार्यालयों और सरकारी ऑफिस में भी कामकाज पर असर पड़ेगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम अनैतिकता रोकने के बहाने असंतोष को दबाने की कोशिश है। पत्रकारिता संगठन कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के लोकल डॉयरेक्टर बेह लिह यी ने हाल ही में कहा था- ऐसे फैसले पत्रकारों के काम और लोगों के सूचना के अधिकार को कमजोर करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.